फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Suresh Raina Backs Rohit Sharma and Virat Kohli for 2027 World Cup, Says India Have 90% Chance of Winning

वर्ल्ड कप 2027: किन दो खिलाड़ियों के रहने से भारत जीत सकता है ट्रॉफी? रैना ने बताया- दोनों क्यों हैं इतने खास?

Wed, 23 Sep 2026 09:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Sep 2026 09:56 AM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि दोनों अनुभवी खिलाड़ी टीम में रहे तो भारत के विश्व कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत होगी। रैना ने युवा वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की।

विज्ञापन
Suresh Raina Backs Rohit Sharma and Virat Kohli for 2027 World Cup, Says India Have 90% Chance of Winning
सुरेश रैना - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बने रहते हैं, तो टीम के विश्व कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत होगी। आगामी वनडे विश्व कप अक्तूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है।
विज्ञापन

रोहित-विराट को रैना का समर्थन
रैना ने रोहित और कोहली के अनुभव के साथ बड़े टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन और ट्रॉफी जीतने के रिकॉर्ड का जिक्र किया। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'हमारे पास बेहतरीन मैच-विनर खिलाड़ी हैं। हमारे पास रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बेहतरीन कप्तान हैं, जिन्होंने आईपीएल और देश के लिए कई ट्रॉफियां जीती हैं। विराट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि मैंने उनके साथ बहुत सारे मैच खेले हैं। विराट भी ऐसा चाहते हैं। मुझे लगता है कि अगर वे दोनों टीम में रहते हैं, तो विश्व कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Suresh Raina Backs Rohit Sharma and Virat Kohli for 2027 World Cup, Says India Have 90% Chance of Winning
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : PTI
2023 की हार का भी किया जिक्र
रैना ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार का जिक्र करते हुए कहा कि 2027 में दक्षिण अफ्रीका लौटने पर टीम के अंदर जीत की अतिरिक्त प्रेरणा होगी। उन्होंने कहा, 'हम साल 2003 में दक्षिण अफ्रीका में हारे थे, अब उसका बदला भी लेना है।' भारत ने 2003 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेली थी, जबकि 2023 में भी फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।
विज्ञापन

रोहित-विराट को वेस्टइंडीज सीरीज में जगह
बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा तीन अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगा। श्रेयस अय्यर इस दौरान भारत के एशियाई खेलों के अभियान का हिस्सा होंगे।

Suresh Raina Backs Rohit Sharma and Virat Kohli for 2027 World Cup, Says India Have 90% Chance of Winning
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ
रैना ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें अपने अंदाज में खेलने की आजादी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें वैसे ही खेलने देना चाहिए जैसे वह खेल रहे हैं। जिस तरह से वह इतने सारे रन बना रहा है, जिस तरह से वह खेलते हैं, उनकी सोच बिल्कुल अलग है। मुझे उसे खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed