फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs South Africa: Doubt over Cameron Green playing in the second Test coach McDonald provide update

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: ग्रीन के दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय, कोच मैकडोनाल्ड ने क्या दिया अपडेट?

Thu, 15 Oct 2026 08:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 15 Oct 2026 08:41 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है। टीम के अनुभवी ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल हो गए हैं जिस कारण उनका दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Australia vs South Africa: Doubt over Cameron Green playing in the second Test coach McDonald provide update
कैमरन ग्रीन - फोटो : cricket.com.au

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 18 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में आगे चल रही ऑस्ट्रेलिया की दूसरे टेस्ट से पहले मुश्किलें बढ़ गई है। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का चोट की वजह से दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय बरकरार है। डरबन टेस्ट में जीत के बाद कोच मैकडोनाल्ड ने ग्रीन की स्थिति पर अपडेट दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

ग्रीन के गेंदबाजी करने की संभावना कम 
ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ग्रीन बल्लेबाज के तौर पर बेशक फिट हो जाएं, लेकिन इस सीरीज में उनके गेंदबाजी करने की संभावना बेहद कम है। उन्होंने कहा, ग्रीन अच्छी प्रोग्रेस कर रहे हैं। अगले तीन-चार दिनों में उन्हें कुछ टेस्ट से गुजरना है। सॉफ्ट टिश्यू इंजरी है, इसलिए इसमें तेजी से सुधार भी हो सकता है। जोश ने इस टेस्ट के दौरान लंच टाइम में नेट्स के पीछे कुछ शॉट्स खेले और वह ठीक रहा। अब यह देखना है कि स्प्लिंट के साथ उसे कितना आराम है। गकेबरहा में उनके सेशन होंगे, तब हमें ज्यादा जानकारी मिलेगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के सामने मध्य क्रम की चुनौती
अगर ग्रीन गकेबरहा या केप टाउन टेस्ट के लिए उपलब्ध होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के सामने मध्य क्रम का संयोजन तलाशने की चुनौती होगी। इसका असर ब्यू वेबस्टर पर पड़ सकता है, जिन्हें अपनी जगह बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। मालूम हो कि अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाज थे। ग्रीन की चोट के कारण ही डरबन में ऑस्ट्रेलिया को बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना पड़ा था। मैट रेनशॉ को नंबर 5 पर भेजा गया और निक मैडिनसन को ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग कराई गई, जिसका फैसला कप्तान पैट कमिंस ने लिया था। रेनशॉ ने इस फैसले को सही साबित करते हुए दोनों पारियों में कुल 272 रन बनाए और आखिरी पारी में दो विकेट भी लिए।

मैकडोनाल्ड ने बल्लेबाजी क्रम को लेकर कहा, बाहर से लगता है कि किसी खास समय पर खास ऑर्डर होना चाहिए। कोई ओपनर है तो कोई मिडिल ऑर्डर प्लेयर। लेकिन हम ज्यादा खुले विचारों वाले हैं। अगला टेस्ट अलग पिच पर होगा, वहां क्या होगा पता नहीं, इसलिए रेनशॉ कहां बल्लेबाजी करेंगे, इस पर हम अगले टेस्ट से पहले काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed