सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes Apologizes to England Teammates for Off-Field Controversy Ahead of Third Test Against New Zealand

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में वापसी से पहले बेन स्टोक्स ने मांगी माफी? कर्फ्यू विवाद पर साथियों से कही यह बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 24 Jun 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वापसी से पहले टीम के साथियों से माफी मांगी। स्टोक्स ने माना कि विवाद का असर टीम और डेब्यू कर रहे खिलाड़ियों पर पड़ा था।

Ben Stokes Apologizes to England Teammates for Off-Field Controversy Ahead of Third Test Against New Zealand
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक तीसरे टेस्ट में वापसी से पहले अपने टीम साथियों से माफी मांगी। स्टोक्स ने स्वीकार किया कि उनके और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन से जुड़े विवाद का असर पूरी टीम पर पड़ा था।



कर्फ्यू उल्लंघन के चलते दूसरे टेस्ट से हुए थे बाहर
स्टोक्स और एटकिंसन सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की जीत के बाद टीम के आधी रात के कर्फ्यू के कथित उल्लंघन की जांच के चलते दोनों को बाहर कर दिया गया था। हालांकि, बाद में दोनों खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के हिंसक व्यवहार के आरोपों से बरी कर दिया गया था, लेकिन एक अनुशासनात्मक सुनवाई में यह पाया गया कि उन्होंने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) की शर्तों का उल्लंघन किया था, जिसके लिए उन्हें लिखित चेतावनी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान के तौर पर सबसे पहले ड्रेसिंग रूम को किया संबोधित
तीसरे टेस्ट मैच से पहले बात करते हुए स्टोक्स ने कहा "टीम में वापस लौटने के बाद मेरी सबसे पहली जिम्मेदारियों में से एक ड्रेसिंग रूम को संबोधित करना और इस पूरी घटना का दूसरे खिलाड़ियों पर पड़े प्रभाव को स्वीकार करना था। एक कप्तान के तौर पर मुझे सबसे पहले यही कदम उठाना था।" स्टोक्स ने माना कि यह परिस्थिति केवल उन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने टीम के कई सदस्यों, विशेषकर उन युवा खिलाड़ियों को प्रभावित किया जो दूसरे मैच के दौरान अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा "इस घटना ने टीम और खेल के माहौल को प्रभावित किया। इसमें कोई दोराय नहीं है कि इसका असर उन लड़कों पर पड़ा जो अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे। वह समय पूरी तरह से उनके बारे में होना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से उनके नियंत्रण से बाहर की यह स्थिति टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने के उनके इतने बड़े दिन पर हावी हो गई।"

'जिम्मेदारी लेना ही नेतृत्व है'
स्टोक्स ने कहा कि नेतृत्व का अर्थ यह भी है कि जब चीजें गलत दिशा में जाएं तो उसकी जिम्मेदारी ली जाए और जहाँ आवश्यक हो, वहाँ सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इस स्थिति को मानना और इस पर खुलकर बात न करना बेवकूफी और नादानी होती। जब सब कुछ ठीक चल रहा हो तो सब कुछ बहुत अच्छा होता है, लेकिन आपको परिस्थितियों की जिम्मेदारी भी लेनी होती है। अगर आपको यह जिम्मेदारी संभालनी है, तो आपको इतना बड़ा और हिम्मतवाला बनना होगा कि आप इसे अपने कंधों पर उठा सकें, सबकी आंखों में आंखें डाल सकें और जैसे माफी मांगनी चाहिए वैसे माफी मांग सकें। मैंने ठीक यही किया।

विज्ञापन

ब्रेंडन मैकुलम के साथ रिश्तों पर कही यह बात
इस पूरे विवाद के कारण कप्तान स्टोक्स और इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के आपसी संबंधों पर भी सवाल खड़े होने लगे थे। इस पर बात करते हुए स्टोक्स ने कहा कि आप एक प्रोफेशनल माहौल में एक साथ इस तरह की किसी स्थिति से गुजरने की योजना कभी नहीं बनाते। मैं और ब्रेंडन शुरुआती समय में लगभग हर दिन आपस में बात करते थे। शायद भविष्य में हम इस समय को पीछे मुड़कर देखेंगे और कहेंगे कि इससे हमारे संबंध और मजबूत हुए हैं। हम निश्चित रूप से एक-दूसरे से दूर नहीं हुए हैं। स्टोक्स ने स्पष्ट किया कि उनके और गस एटकिंसन के टीम में वापस आने के बाद अब उनका पूरा लक्ष्य केवल अगले मैच के परिणाम पर केंद्रित है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच गुरुवार से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed