फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes speaks on his retirement from international cricket shares social media post

Ben Stokes Retirement: क्या स्टोक्स पर बनाया गया था संन्यास का दबाव? पोस्ट कर बताई सच्चाई; फैंस का जताया आभार

Fri, 03 Jul 2026 08:53 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 03 Jul 2026 08:53 PM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान करने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और प्रशंसकों का आभार जताया।

विज्ञापन
Ben Stokes speaks on his retirement from international cricket shares social media post
बेन स्टोक्स - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद प्रशंसकों और अपने साथियों के लिए एक भावुक विदाई संदेश साझा किया है। 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहते हुए स्टोक्स ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह उनका अपना था और अब वह मैदान के बाहर से इंग्लैंड टीम का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान किया था संन्यास का एलान
स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान आधिकारिक बयान जारी कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त करने की घोषणा की थी। संन्यास की घोषणा के कुछ ही समय बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी विकेट भी हासिल किया। यह मुकाबला उनके करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ, जिसमें इंग्लैंड को न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 160 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ इंग्लैंड घरेलू टेस्ट सीरीज 2-1 से गंवा बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतार-चढ़ाव से भरा रहा आखिरी सीजन
स्टोक्स के लिए यह गर्मियों का सीजन काफी घटनापूर्ण रहा। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद वह लंदन के एक नाइट क्लब में देर रात जश्न मनाने और टीम कर्फ्यू का उल्लंघन करने के कारण विवादों में आ गए। इस मामले में उन्हें आधिकारिक चेतावनी भी मिली थी। हालांकि, उन्होंने अंतिम टेस्ट में वापसी की और अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश
परिवार के साथ कुछ समय बिताने के बाद स्टोक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने प्रशंसकों के लिए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, 'पिछले 15 साल किसी रोमांचक सफर से कम नहीं रहे। इस दौरान जिंदगी ने मुझे सबसे ऊंचे मुकाम भी दिखाए और सबसे कठिन पल भी। मुझे पता था कि अब मेरा समय पूरा हो चुका है और यह फैसला सिर्फ मैं ही ले सकता था।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं हर उस इंग्लैंड फैन और क्रिकेट प्रेमी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिसने पूरे करियर में मेरा साथ दिया। इंग्लैंड की जर्सी पहनकर जिन साथियों के साथ मैदान पर उतरने का मौका मिला, उन सभी के लिए मेरे दिल में हमेशा सम्मान रहेगा। अब मैं एक प्रशंसक के रूप में टीम का समर्थन करूंगा।' अंत में उन्होंने लिखा, 'परिवार, दोस्त, साथी खिलाड़ी और फैंस... आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।'

एशेज में वापसी की अटकलों पर लगाया विराम
स्टोक्स के संन्यास के बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि वह अगले साल होने वाली एशेज के लिए वापसी कर सकते हैं। हालांकि 35 वर्षीय खिलाड़ी ने इन अटकलों को पूरी तरह खारिज करते हुए साफ कहा, 'मैं पूरी तरह संन्यास ले चुका हूं। अब वापसी का कोई सवाल नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed