सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brendon McCullum may reportedly quit if England and Wales cricket board gives him an ultimatum know details

Brendon McCullum: इंग्लैंड टीम का मुख्य कोच पद छोड़ेंगे ब्रेंडन मैकुलम? ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट में खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 06 Jan 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

इंग्लैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोच ब्रेंडन मैकुलम निशाने पर चल रहे हैं। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, अगर ईसीबी की ओर से अल्टीमेटम दिया जाता है तो वह कोच पद छोड़ भी सकते हैं।

Brendon McCullum may reportedly quit if England and Wales cricket board gives him an ultimatum know details
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी है। इस बीच, ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम टीम अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम को टीम के माहौल और संस्कृति को बदलने का अल्टीमेटम दिया जाता है, तो आने वाले महीनों में इंग्लैंड के कोच के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो सकता है।
Trending Videos

ईसीबी का फैसला स्वीकार करने पर निर्भर भविष्य
टेलीग्राफ स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मैकुलम का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा लिए गए फैसले को टीम के मौजूदा मुख्य कोच स्वीकार करते हैं या नहीं। ईसीबी के अधिकारी इस बात की समीक्षा कर रहे हैं कि इंग्लैंड कैसे ऑस्ट्रेलिया से एशेज हार गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईसीबी का मौजूदा रुख यह है कि वे मैकुलम, कप्तान बेन स्टोक्स और क्रिकेट निदेशक रॉब की टीम प्रबंधन में कोई बदलाव नहीं करना चाहते। सिडनी टेस्ट अभी भी चल रहा है इसलिए बोर्ड की ओर से प्रबंधन में बड़े बदलाव करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोक्स की कप्तानी फिलहाल सुरक्षित
कप्तान बेन स्टोक्स की स्थिति तो सुरक्षित लग रही है, लेकिन ईसीबी चाहता है कि मैकुलम और रॉब यह स्वीकार करें कि एशेज में मिली हार के बाद टीम के समग्र माहौल और संस्कृति में व्यापक बदलाव करने की जरूरत है। दोनों ने माना कि इंग्लैंड एशेज सीरीज के लिए तैयार नहीं था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि मैकुलम बोर्ड के अल्टीमेटम को मानने के लिए तैयार होंगे या नहीं। अगर ऐसा होता है तो न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान के लिए टीम छोड़ने का रास्ता खुल सकता है।

मैकुलम को तकनीकी कोच के बजाय खिलाड़ियों को संभालने और रणनीति बनाने वाले कोच के रूप में जाना जाता है और पिछले चार वर्षों से वह इंग्लैंड टीम को अपने तरीके से चला रहे हैं। ईसीबी क्या बदलाव करना चाहती है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि बैकरूम स्टाफ को बढ़ाया जा सकता है और खिलाड़ियों के मैदान से बाहर के व्यवहार पर सख्ती बरती जा सकती है।

इंग्लैंड का निराशाजनक प्रदर्शन
कोच के तौर पर मैकुलम ने अपने पहले 13 टेस्ट मैचों में से 12 में जीत हासिल की, लेकिन उसके बाद से उनकी टीम का प्रदर्शन गिरता चला गया है। ऑस्ट्रेलिया या भारत के खिलाफ खेली गई चारों बड़ी सीरीज में टीम एक भी नहीं जीत पाई है। इंग्लैंड की टीम फिलहाल पांच मैचों की एशेज सीरीज में 1-3 से पीछे चल रही है। फिलहाल यह लगभग तय लग रहा है कि 2026 के टी20 विश्व कप में भी मैकुलम ही टीम का कोच पद संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed