सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chinnaswamy Stadium to have stands named after Anil Kumble and Rahul Dravid KSCA has decided

Chinnaswamy Stadium: अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में द्रविड़-कुंबले के नाम पर होगा स्टैंड, केएससीए ने लिया फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Feb 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने बड़ा फैसला लिया है। अब बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर स्टैंड होगा। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने इस फैसले पर खुशी जताई है।

Chinnaswamy Stadium to have stands named after Anil Kumble and Rahul Dravid KSCA has decided
द्रविड़ और कुंबले - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व वाले कर्नाटर राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर स्टैंड रखने का फैसला किया है। कुंबले टेस्ट और वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन द्रविड़ ने बनाए हैं। दोनों ही खिलाड़ी भारत के कप्तान रहे हैं। इसके साथ ही द्रविड़ और कुंबले टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। 
Trending Videos

केएससीए के फैसले से गदगद हुए कुंबले
कुंबले ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह कहना गलत होगा कि हम सभी के योगदान ने कर्नाटक क्रिकेट को वह मुकाम दिलाया है, ठीक उसी तरह जैसे कर्नाटक क्रिकेट ने हम सभी को बनाया है। असल में यह मायने नहीं रखता कि किस स्टैंड पर किसका नाम है। यह वास्तव में खास बात है कि सभी के योगदान को मान्यता दी गई है और अब वे स्टेडियम में हमेशा के लिए अंकित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांता रंगास्वामी के नाम पर भी होगा स्टैंड
द्रविड़ और कुंबले के अलावा महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी के नाम पर भी स्टैंड रखने का फैसला किया गया है। कुंबले ने कहा, यह बहुत खुशी की बात है कि मेरे साथी क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और शांता रंगास्वामी को भी कर्नाटक और भारतीय क्रिकेट में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। आप सभी को बधाई। स्टैंड्स का नाम हमारे कई दिग्गजों के नाम पर रखा जाना, जिनमें से कुछ के साथ मुझे खेलने का सौभाग्य मिला और अन्य जिन्होंने केएससीए में हमारे लिए आदर्श स्थापित किए, यह देखना वाकई अद्भुत है।

द्रविड़ ने चिन्नास्वामी को बताया दूसरा घर
वहीं, द्रविड़ ने कहा, यह (चिन्नास्वामी स्टेडियम) मेरे लिए दूसरा घर जैसा है और जैसा कि कुबंले ने कहा कि यह वो स्थान है जहां हमने अपने घर से भी ज्यादा समय बिताया है। यह ऐसी जगह है जहां हमें कई खुशियां मिली और कुछ मौकों पर निराशा भी हाथ लगी, लेकिन आज मैं जो कुछ भी हूं इसी स्थान के कारण हूं। केएससीए और इस महान और प्रतिष्ठित मैदान ने मुझे मेरे जीवन में जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं अत्यंत आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed