एलान: श्रीलंका के कोच बने क्रिस सिल्वरवुड, इंग्लैंड ने एशेज की हार के बाद कोचिंग से हटाया था
श्रीलंका ने पुरूष क्रिकेट टीम के लिए क्रिस सिल्वरवुड को अपना नया कोच नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो साल को होगा। वह बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से काम शुरू करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका ने पुरूष क्रिकेट टीम के लिए क्रिस सिल्वरवुड को अपना नया कोच नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। वह बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से काम शुरू करेंगे। 47 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 से एशेज सीरीज में हार की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था।
सिल्वरवुड ने इंग्लैंड क्रिकेट के लिए छह टेस्ट और सात वनडे खेले थे। उन्होंने योर्कशायर और मिडलसेक्स के लिए काउंटी भी खेला था।
🚨 JUST IN: Sri Lanka Cricket have named their new head coach.
— ICC (@ICC) April 9, 2022
Details 👇https://t.co/atMrzjqWCb