GT Inning
64/1 (7 ov)
Target: 165
Shubman Gill 37(21)*
Jos Buttler 12 (7)
Strategic Timeout : Gujarat Titans need 101 runs in 13.0 remaining overs
{"_id":"6943908157cb09108b0de125","slug":"congress-leader-shashi-tharoor-slams-bcci-venue-choice-as-lucknow-t20i-called-off-due-to-smog-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharoor: चौथा टी20 रद्द होने पर शशि थरूर ने बीसीसीआई को घेरा, तिरुवनंतपुरम में मैच कराने की मांग की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shashi Tharoor: चौथा टी20 रद्द होने पर शशि थरूर ने बीसीसीआई को घेरा, तिरुवनंतपुरम में मैच कराने की मांग की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा टी20 कोहरे के चलते रद्द करना पड़ा था। अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और बीसीसीआई ने तिरुवनंतपुरम को अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी सौंपने की मांग की है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ANI/BCCI
विज्ञापन
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला कोहरा के चलते रद्द हो गया। अब इसे लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को घेरा है। थरूर ने लखनऊ में वायु गुणवत्ता की आलोचना की है और ऐसी परिस्थिति में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी सौंपने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।
Trending Videos
मैच में नहीं हो सका टॉस
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मैच बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया। घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद खराब रही, जिससे खेल कराना संभव नहीं हो सका। मैच के रद्द होने के बाद एक बार फिर बीसीसीआई की टूर और फिक्सचर कमेटी सवालों के घेरे में आ गई है। खास तौर पर सर्दियों के मौसम में उत्तर और पूर्वी भारत में डे-नाइट मुकाबले कराने के फैसले पर आलोचना तेज हो गई है। लखनऊ में इस समय साल के दौरान दिन-रात्रि मैच तय करना पहले से अनुमानित कोहरे की समस्या के कारण विवादों में आ गया है।

कई बार हुआ निरीक्षण, हालात नहीं सुधरे
स्टेडियम में कोहरा इतना घना था कि हवा में गेंद को ट्रैक करना फील्डरों के लिए खतरनाक माना गया। इसी वजह से टॉस को लगातार टालना पड़ा। अंपायर्स ने कुल छह बार मैदान का निरीक्षण किया लेकिन अंत में उन्होंने मैच रद्द करने का फैसला लिया। मैच का टॉस 6:30 बजे होना था, लेकिन कोहरे की वजह से इसमें देरी हुई। पहला निरीक्षण शाम 6:50 बजे तय किया गया था, लेकिन हालात नहीं सुधरे। इसके बाद 7:30, 8:00, 8:30, 9:00 और 9:25 बजे तक लगातार निरीक्षण किए गए।
7:30 बजे हुए निरीक्षण के दौरान अंपायरों ने मैदान पर दृश्यता की जांच भी की, जिसमें एक अंपायर पिच के पास खड़े होकर बाउंड्री पर मौजूद साथी से यह पूछते नजर आए कि क्या वे एक-दूसरे और गेंद को साफ देख पा रहे हैं। इस दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष और यूपीसीए अध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मैदान पर आकर हालात का जायजा लेते दिखे, लेकिन सभी आकलनों में दृश्यता खेल के लिए अनुपयुक्त पाई गई।

थरूर ने बीसीसीआई से तिरुवनंतपुरम में मैच कराने कहा
थरूर ने एक्स पर लिखा, क्रिकेट प्रशंसक लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच के शुरू होने का व्यर्थ ही इंतजार कर रहे थे। उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में व्याप्त घने कोहरे और 411 AQI होने के कारण दृश्यता इतनी खराब है कि क्रिकेट मैच संभव नहीं है। उन्हें यह मैच तिरुवनंतपुरम में आयोजित करना चाहिए था जहां AQI लगभग 68 है।

मास्क में दिखे थे पांड्या
हार्दिक पांड्या लखनऊ के स्टेडियम में मास्क पहने नजर आए थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआत में हल्का वॉर्म-अप करने मैदान पर उतरी थी, लेकिन कोहरा लगातार बने रहने के कारण उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा। भारत फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसमें जीत दर्ज कर सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।