फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK name Albie Morkel as Zaheer Khan's deputy Mohit Sharma as bowling coach ahead of IPL 2027

आईपीएल 2027: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोचिंग स्टाफ में किया बदलाव, इस भारतीय को बनाया गेंदबाजी कोच; जानें

Tue, 27 Oct 2026 03:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

  • आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है।
  • सीएसके ने एल्बी मोर्कल, मोहित शर्मा और गैरेथ बैटी को कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है।
  • मोहित शर्मा फ्रेंचाइजी के नए गेंदबाजी कोच नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
CSK name Albie Morkel as Zaheer Khan's deputy Mohit Sharma as bowling coach ahead of IPL 2027
सीएसके के कोचिंग स्टाफ में बदलाव - फोटो : CSK

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल किया है। सीएसके ने पहले जहीर खान को मुख्य कोच नियुक्त किया और अब कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों का एलान कर दिया है। एल्बी मोर्कल, गैरेथ बैटी और मोहित शर्मा को सहायक कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहित सीएसके के नए गेंदबाजी कोच होंगे। फ्रेंचाइजी ने यह बदलाव स्टीफन फ्लेमिंग के इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम के मुख्य कोच बनने के बाद किया है, जिन्होंने 16 साल तक सीएसके के साथ इस भूमिका को निभाया था।
विज्ञापन


किन लोगों को बरकरार रखा
इस कोचिंग बदलाव के कारण सीएसके के साथ एक दशक या उससे अधिक समय से जुड़े रहे कई सीनियर सपोर्ट स्टाफ सदस्यों ने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है। इनमें बल्लेबाजी कोच माइक हसी, गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ग्रेग किंग और फिजियोथेरेपिस्ट टॉमी सिमसेक शामिल हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन के सहायक गेंदबाजी कोच श्रीधरन श्रीराम, फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर और सीनियर अधिकारी एआर श्रीकांत को अपने साथ बरकरार रखा है।
विज्ञापन


मोर्कल-मोहित का सीएसके से रहा है नाता
नए नियुक्त किए गए सहायक कोचों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर अल्बी मोर्कल का सीएसके के साथ पुराना इतिहास रहा है, जिन्होंने 2008 के पहले सीजन से 2013 तक टीम के लिए 78 मैचों में 827 रन बनाए और 76 विकेट लिए। उनके अलावा, मोहित शर्मा ने 2013 से 2019 के बीच चार सीजन तक सीएसके का प्रतिनिधित्व किया और 48 मैचों में 58 विकेट चटकाए। मोहित ने दिसंबर 2025 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर गैरेथ बैटी को भी कोचिंग सेटअप में शामिल किया गया है, जो हाल ही में सरे और द हंड्रेड टूर्नामेंट में अपनी सफल कोचिंग के बाद इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed