फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के साइफर्ट और एलन क्रीज पर, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Tue, 27 Oct 2026 12:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 27 Oct 2026 12:35 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा टी20 आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत पहले ही सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है। आज जीत टीम को सीरीज में अजेय बढ़त दिला देगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

विज्ञापन
IND vs NZ T20 Live Score: India vs New Zealand 3rd T20 Today Match Scorecard Result Updates in Hindi
साइफर्ट और एलन - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

12:32 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। ओपनर्स टिम साइफर्ट और फिन एलन क्रीज पर हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर स्लिप में कैच गई, लेकिन अभिषेक कैरी नहीं कर पाए। गेंद ठीक उनके हाथ के आगे टप्पा खा गई। भुवनेश्वर ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। एक ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए चार रन है।
12:09 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: ग्लेन फिलिप्स का बड़ा मुकाम

ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस खास उपलब्धि के मौके पर डेरिल मिचेल ने उन्हें विशेष कैप देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
12:04 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।
12:02 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारत ने तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर ने इस सीरीज में लगातार तीसरे टी20 में टॉस जीता। कप्तान ने कहा कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी एक बार फिर वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में तीन बदलाव हैं। सैंटनर ने बताया कि मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ बाहर हुए हैं। उनकी जगह मैथ्यू फिशर, काइल जेमीसन और एडम मिल्ने को मौका दिया गया है।
11:52 AM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: ओपनिंग जोड़ी में परिवर्तन की कितनी संभावना 

भारत ने पहले दो मैचों में 13 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है। चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया और दूसरे मैच में डेथ ओवरों के विशेषज्ञ प्रिंस यादव ने मयंक यादव की जगह ली। न्यूजीलैंड में अभी गर्मियों की शुरुआत है और ठंडी और हवादार परिस्थितियों में शाम का मैच भारतीय बल्लेबाजों की भी परीक्षा ले सकता है, जो सीधी लाइन में शॉट लगाना पसंद करते हैं। भारत ने दूसरे टी20 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ही ओपनिंग करने भेजा था और वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर उतरे थे। वैभव सस्ते में आउट हुए थे जिसके बाद कुछ पूर्व खिलाड़ियों का कहना था कि वैभव को ओपनिंग में ही भेजना चाहिए था। अब देखना होगा कि टीम प्रबंधन ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करती है या नहीं। हालांकि, इस बात की संभावना कम ही नजर आ रही है। 
11:51 AM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड में कैसा है रिकॉर्ड? 

भारत 2020 से न्यूजीलैंड में अजेय रहा है। उसने विराट कोहली की अगुआई में तब न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था। इसके बाद 2022-23 में अपने अगले दौरे में भारतीय टीम ने एकमात्र ऐसा मैच जीता जो खराब मौसम से प्रभावित नहीं हुआ था, जबकि सीरीज का निर्णायक मैच टाई रहा था। अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम सुनिश्चित करना चाहेगी कि जसप्रीत बुमराह (जिन्हें आराम दिया गया है) और हार्दिक पांड्या (जो लंबे समय से चोट के कारण बाहर हैं) की अनुपस्थिति के बावजूद उनका अजेय रिकॉर्ड बरकरार रहे। क्राइस्टचर्च में खेले गए शुरुआती दो मैचों में बड़े लक्ष्य हासिल करने के बाद टीम निश्चित रूप से सही राह पर दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:23 AM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: तीसरे टी20 के लिए बद्रीनाथ की सलाह- वैभव की जगह वरुण को दें मौका

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ चाहते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर प्लेइंग इलेवन में बदलाव करें। उन्होंने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करने की सलाह दी है।
 
11:21 AM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: क्या कहते हैं आंकड़े?

  • न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड ने 2020 के बाद से हेनरी स्टेडियम में खेले गए सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में से सिर्फ दो में जीत दर्ज की है।
  • मिडिल ओवर्स में भारत की रफ्तार: 2026 में मध्य ओवरों में रन बनाने की दर के मामले में भारत 9.50 के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 9.53 की रन गति के साथ उससे आगे है।
  • स्पिनरों का दबदबा: इस सीरीज में न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने 8.25 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए हैं। वहीं, तेज गेंदबाजों को 11.78 की इकॉनमी रेट से सिर्फ चार विकेट मिले हैं।
11:21 AM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: वेलिंगटन में भारत के सामने दोहरी चुनौती, तेज हवाएं बिगाड़ेंगी खेल?

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम को मेजबान की वापसी की चुनौती के साथ तेज हवाओं से भी निपटना होगा। वेलिंगटन का बेसिन रिजर्व मैदान तीन तरफ से खुला है, जहां अक्सर तेज हवाएं चलती हैं। ऐसे में मौसम और मैदान की परिस्थितियां मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती हैं। भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने हालांकि यह नहीं बताया कि परिस्थितियों को देखते हुए टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई रणनीतिक बदलाव किया जाएगा या नहीं। उन्होंने वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार को लेकर कहा कि उन्हें बिना दबाव के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी लय हासिल करने का मौका दिया जाना चाहिए।
11:19 AM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: ईशान किशन तीसरे टी20 से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को फिर मिलेगा मौका?

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मैच की पूर्व संध्या पर बताया कि एहतियात के तौर पर ईशान को इस मुकाबले से बाहर रखा गया है। ईशान की गैरमौजूदगी में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका मिलने की संभावना है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यवंशी तीसरे टी20 में भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे या टीम प्रबंधन उनकी पोजिशन में बदलाव करेगा।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed