फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

IND vs NZ Live Score: छह ओवर के बाद भारत 118/0, वैभव-अभिषेक ने चौके-छक्कों की बारिश की, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी

Tue, 27 Oct 2026 02:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 27 Oct 2026 02:54 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा टी20 आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत पहले ही सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है। आज जीत टीम को सीरीज में अजेय बढ़त दिला देगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

विज्ञापन
IND vs NZ T20 Live Score: India vs New Zealand 3rd T20 Today Match Scorecard Result Updates in Hindi
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

02:50 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: पांच ओवर में 100 रन पूरे

भारत ने पांच ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड 5.3 ओवर में था। अभिषेक 20 गेंद में 67 रन और वैभव सूर्यवंशी 11 गेंद में 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
02:42 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: अभिषेक का तूफानी अर्धशतक

अभिषेक ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। अभिषेक और वैभव ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी है। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 84 रन है। फिलहाल अभिषेक 17 गेंद में 59 रन और वैभव आठ गेंद में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
02:39 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: अभिषेक-वैभव का तूफान

तीन ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 64 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 11 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 39 रन और वैभव सूर्यवंशी आठ गेंद में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले ओवर में 26 रन आए थे। दूसरे ओवर में 17 रन और तीसरे ओवर में 21 रन बने। भारत करीब 22 के रन रेट से स्कोर कर रहा है।
02:33 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत की तूफानी शुरुआत

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई है। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 43 रन है। अभिषेक सात गेंद में 24 रन और वैभव छह गेंद में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जैकब डफी के पहले ओवर में 26 रन आए। वहीं, एडम मिल्ने के दूसरे ओवर में 17 रन आए।
02:29 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है। अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग के लिए उतरे हैं। पहले ओवर में 26 रन बने। जैकब डफी के इस ओवर में दो छक्के लगे और एक चौका लगा। इसके अलावा एक वाइड चार रन भी आया। 
02:09 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर बनाए 198 रन

न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 198 रन बनाए हैं। कीवी टीम की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने दूसरे ओवर में ही टिम साइफर्ट का विकेट गंवाया था। वह दो रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। इसके बाद फिन एलन ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 86 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को नीतीश रेड्डी ने तोड़ा। नीतीश ने एलन को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंद में पांच छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे ग्लेन फिलिप्स को अक्षर पटेल ने आउट किया। वह 14 गेंद में 17 रन बना सके। इसके बाद मिचेल ने बेवन जैकब्स के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी निभाई। मिचेल ने 52 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 89 रन की पारी खेली। वहीं जैकब्स 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:01 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: 18 ओवर का खेल हुआ

18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 44 गेंद में 73 रन और बेवन जैकब्स 19 गेंद में 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टिम साइफर्ट दो रन, फिन एलन 25 गेंद में 40 रन और फिलिप्स 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अर्शदीप, नीतीश और अक्षर को एक-एक विकेट मिला है।
01:51 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: 16 ओवर का खेल हुआ

16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 40 गेंद में 70 रन और बेवन जैकब्स 11 गेंद में 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब नीतीश, अर्शदीप, भुवनेश्वर और प्रिंस के एक-एक ओवर बचे हैं।
01:44 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: 14 ओवर का खेल हुआ

14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 32 गेंद में 60 रन और बेवन जैकब्स सात गेंद में 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टिम साइफर्ट दो रन, फिन एलन 25 गेंद में 40 रन और फिलिप्स 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अर्शदीप, नीतीश और अक्षर को एक-एक विकेट मिला है।
01:33 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 123 रन है। 12वें ओवर में अक्षर पटेल ने फिलिप्स का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 14 गेंद में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल डेरिल मिचेल के साथ बेवन जैकब्स क्रीज पर हैं। मिचेल अर्धशतक लगा चुके हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed