सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh Karthik has slammed seamer Jasprit Bumrah's critics says India's defeats are not his fault

Dinesh Karthik: जसप्रीत बुमराह के आलोचकों को कार्तिक ने लिया आड़े हाथों, बोले- उसके कारण भारत ने नहीं हारे मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Aug 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

दिनेश कार्तिक ने बुमराह के आलोचकों का मुंह बंद करते हुए कहा कि यह उनकी गलती नहीं है कि भारत उन दोनों मैच में हार गया जिसका वह हिस्सा थे। उन्होंने आगे कहा कि बुमराह जब अपना करियर समाप्त करेंगे तो उन्हें खेल के महान खिलाड़ियों में गिना जाएगा।

Dinesh Karthik has slammed seamer Jasprit Bumrah's critics says India's defeats are not his fault
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI X
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए उनकी आलोचना की है। बुमराह का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अच्छा नहीं रहा था जिसके बाद उन्हें निशाने पर लिया जा रहा था। बुमराह ने अपने करियर में पहली बार 100 से ज्यादा रन लुटाए और 35 ओवर में 112 रन देकर दो विकेट लिए। इस तेज गेंदबाज ने सीरीज में तीन टेस्ट खेले, जिनमें से भारत को दो में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रॉ रहा।
Trending Videos

कार्यभार प्रबंध के कारण खेले तीन मैच 
दिनेश कार्तिक ने बुमराह के आलोचकों का मुंह बंद करते हुए कहा कि यह उनकी गलती नहीं है कि भारत उन दोनों मैच में हार गया जिसका वह हिस्सा थे। उन्होंने आगे कहा कि बुमराह जब अपना करियर समाप्त करेंगे तो उन्हें खेल के महान खिलाड़ियों में गिना जाएगा। भारत ने पांचवां मैच रोमांचक अंदाज में छह रन से जीता था जिस कारण भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी थी। बुमराह कार्यभार प्रबंध के कारण सीरीज के तीन मैच में ही खेले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक को भरोसा, लंबा होगा बुमराह का करियर 
कार्तिक ने कहा, अब ये आंकड़ा कि जब वो नहीं खेलते हैं तो भारत नहीं जीतता है। ये उनकी गलती नहीं है, वो इतने प्रभावशाली हैं कि कई बार दूसरे उनके सामने फीके पड़ जाते हैं, जो समझ में आता है। बुमराह एक विश्व चैंपियन हैं, जब वो क्रिकेट से संन्यास लेंगे तो उनके बारे में ग्लेन मैक्ग्रा, शेन वॉर्न, डेल स्टेन जैसी ही बातें की जाएंगी और मुझे उम्मीद है कि उनका करियर लंबा होगा क्योंकि उन्हें पता है कि मैं जब भी तैयार महसूस करूंगा तब मैच चुन सकता हूं क्योंकि अब इस बात का कोई दबाव नहीं है कि मैं अकेला हूं और हर मैच में मुझे खेलना ही है। कई बार ये अनुचित भी होता है, ये शरीर की बात है, उन्हें पता है कि वो किस दौर से गुजरे हैं। 

कार्तिक ने बताया कि ओवल में मिली जीत ने बुमराह के कंधों से दबाव कुछ कम कर दिया है, क्योंकि उनकी अनुपस्थिति में टीम को मैच विजेता खिलाड़ी मिल रहे हैं। कार्तिक ने कहा, आपको इसे जसप्रीत बुमराह के नजरिए से देखना होगा। मुझे लगता है कि इस तरह की जीत, जिस तरह से सीरीज आगे बढ़ी, जिस तरह से युवा टीम ने संघर्ष किया, वह वास्तव में उनके करियर में मददगार साबित होगा। मुझे विश्वास है कि बुमराह को इस युवा गेंदबाजी आक्रमण पर बहुत गर्व होगा और वह दबाव और बड़े मैचों से पीछे हटने वाले व्यक्ति नहीं हैं। यही वह नाम है जो उन्होंने कमाया है और वह इस नाम के हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed