फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh Karthik says Virat Kohli not scoring runs in ODI series against Sri Lanka isn't something concerning

Team India: 'चिंता की बात नहीं है', इस पूर्व खिलाड़ी ने कोहली की फॉर्म का किया बचाव, श्रीलंका में रहे थे फ्लॉप

Sun, 11 Aug 2024 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 11 Aug 2024 07:49 PM IST
सार

कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 58 रन बनाए थे और इस दौरान उनका औसत 19.57 का रहा था। कोहली का इस सीरीज में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 24 रन रहा था। कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजी के सामने नहीं टिक सका था।

विज्ञापन
Dinesh Karthik says Virat Kohli not scoring runs in ODI series against Sri Lanka isn't something concerning
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि विराट कोहली की फॉर्म को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। कोहली का हाल ही में संपन्न हुए श्रीलंका दौरे पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 58 रन बनाए थे और इस दौरान उनका औसत 19.57 का रहा था। कोहली का इस सीरीज में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 24 रन रहा था। कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजी के सामने नहीं टिक सका था। रोहित ने तीन मैचों में दो अर्धशतक जड़े थे। 
विज्ञापन

वनडे सीरीज में निराशाजनक रहा था भारत का प्रदर्शन 
कोहली टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत के बाद मैदान पर वापस लौटे थे। कोहली ने जून में टी20 विश्व कप जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले लिया था। भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था, लेकिन वनडे में टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे टाई रहा था, जबकि अगले दोनों मैच श्रीलंका ने जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक ने कोहली का बचाव करते हुए कहा कि ऐसी पिचें जहां अधिक स्पिन होती है, वहां बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है। कार्तिक ने कहा, पहले तो इस बात को स्वीकार करना होगा कि इस सीरीज में स्पिन वाली पिचों पर खेलना आसान नहीं था। चाहे वो रोहित शर्मा हों या विराट कोहली या कोई और। गेंद थोड़ी पुराने होने पर, आठ से 30 ओवर के बीच, ऐसी पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। ज्यादा पिचें ऐसी नहीं होती हैं, लेकिन स्पिनर के खिलाफ खेलने के लिए ये कठिन पिच थी। मैं इस जगह कोहली का बचाव नहीं कर रहा हूं, लेकिन बता रहा हूं कि स्पिन के खिलाफ खेलना कठिन था। 
विज्ञापन

श्रीलंका ने 27 साल बाद जीती थी सीरीज
भारत के पास इस सीरीज में बढ़त लेने का अच्छा मौका था, लेकिन पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने वापसी करते हुए मैच टाई करा दिया। इसके बाद दूसरे वनडे मैच में जाफ्री वेंडरसे के छह विकेट की मदद से मेजबान टीम 1-0 की बढ़त लेने में सफल रही। फिर दुनिथ वेलालागे ने तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके और श्रीलंका को जीत दिलाई। श्रीलंका ने इस तरह भारत से 27 वर्षों में पहली बार वनडे सीरीज जीती। श्रीलंका ने आखिरी बार अर्जुन राणातुंगा की अगुआई में 1997 में भारत को वनडे सीरीज में 3-0 से मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed