फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England announces squad for third Test match against Pakistan Brydon Carse not included

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए घोषित की टीम: पुलिस जांच के दायरे में कार्स, अंतिम टेस्ट में नहीं खेलेंगे

Wed, 02 Sep 2026 10:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Sep 2026 10:40 PM IST
सार

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम घोषित कर दी है। इस टीम में ब्रायडन कार्स को जगह नहीं मिली है जो पुलिस जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन
England announces squad for third Test match against Pakistan Brydon Carse not included
ब्रायडन कार्स - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में नौ सितंबर से तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की शुरुआत होगी, जिसके लिए इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा है। डर्बी में गिरफ्तारी के बाद कार्स अभी भी पुलिस जांच के दायरे में हैं। 31 वर्षीय कार्स को 22 अगस्त को एक नाइटक्लब के बाहर गिरफ्तारी के बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। डर्बीशायर पुलिस ने पुष्टि की है कि वे मारपीट के आरोपों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोनी बेकर टीम में बरकरार
पिछले हफ्ते ग्लूसेस्टरशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप में डरहम की जीत में खेलने के बावजूद, कार्स को नॉर्थम्प्टनशायर के खिलाफ़ चल रहे मैच के लिए नहीं चुना गया और न ही राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने उन्हें वापस बुलाया है। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले कार्स की जगह लेने वाले 23 वर्षीय अनकैप्ड तेज गेंदबाज सोनी बेकर टीम में अपनी जगह बनाए हुए हैं। तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम से बाहर किया गया है, क्योंकि इंग्लैंड बर्मिंघम में 3-0 से सीरीज जीतने का लक्ष्य बना रहा है। हेडिंग्ले में एक पारी और 103 रनों की जीत और लॉर्ड्स में 194 रनों की जबरदस्त जीत के बाद इंग्लैंड सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है।

टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद श्रीलंका के खिलाफ छह सीमित ओवर प्रारूप के मैच होने हैं, ऐसे में इंग्लैंड का मैनेजमेंट जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और जोश टंग जैसे अहम तेज गेंदबाजों को रोटेट कर सकता है। इससे बेकर, तेज गेंदबाज सैम कुक या ऑफ-स्पिनर शोएब बशीर के लिए एजबेस्टन में खेलने का मौका बन सकता है। 29 वर्षीय कुक ने पिछली गर्मियों में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, जबकि बशीर मौजूदा सीरीज में अभी तक नहीं खेले हैं क्योंकि इंग्लैंड ने तेज गेंदबाजों वाली यूनिट को प्राथमिकता दी है। बेकर ने जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लगातार मिली करारी हार के बाद कड़े कदम उठाने के बावजूद पाकिस्तान के सामने और अनिश्चितता बनी हुई है। मेहमान टीम ने आखिरी टेस्ट से पहले मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान और खुर्रम शहजाद समेत सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। 
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed