फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs NZ: Coach Brendon McCullum's statement regarding the new Test captain, said – the team got a strong captain in the form of Ben Stokes

ENG vs NZ: नए कप्तान को लेकर कोच ब्रेंडन मैकुलम का बयान, कहा- स्टोक्स के रूप में टीम को मिला एक मजबूत कप्तान

Fri, 27 May 2022 07:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 May 2022 07:56 PM IST
सार

मैकुलम को उनके बोल्ड अप्रोच के लिए जाना जाता है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए मैकुलम ने कहा- मैं टेक्निकली कोचिंग नहीं देता। मेरे लिए सबसे जरूरी मैन मैनेजमेंट और टैक्टिक्स को सही करना है।

विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई। इसी के साथ टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम का भी आईपीएल में सफर खत्म हो गया। वह अब इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कोच बनाए गए हैं और आगामी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम से जुड़ गए हैं। इंग्लैंड की टीम को दो जून से मौजूदा टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है। 

विज्ञापन

इस सीरीज के साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट में नए युग की शुरुआत हो जाएगी। पिछले 17 टेस्ट में सिर्फ एक जीत की वजह से जो रूट को कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा था। अब मैकुलम और स्टोक्स इंग्लैंड को फिर से जीत की पटरी पर लाने के लिए बेताब हैं। मैकुलम को उनके बोल्ड अप्रोच के लिए जाना जाता है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए मैकुलम ने कहा- मैं टेक्निकली कोचिंग नहीं देता। मेरे लिए सबसे जरूरी मैन मैनेजमेंट और टैक्टिक्स को सही करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैकुलम ने कहा- मैं टीम और उसके खिलाड़ियों को सही वातावरण देना चाहता हूं, ताकि वह अपना बेस्ट दे सकें। 40 साल के मैकुलम ने कहा- स्टोक्स के रूप में हमें एक मजबूत कप्तान मिला है। वह एक ऐसे कप्तान हैं जिनका कई खिलाड़ी अनुसरण करना चाहते हैं। मुझे बस ये करना है कि सभी खिलाड़ियों तक सही मैसेज पहुंचाना है। इसके साथ ही मेरी नजर सभी खिलाड़ियों पर बनी रहेगी और उन्हें आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

मैकुलम ने कहा- अगर आप मौजूदा ट्रेंड को देखें तो जो टीम सबसे ज्यादा बदल सकती है, वह है इंग्लैंड, क्योंकि यहां टेस्ट क्रिकेट का ट्रेडिशन रहा है। इस फॉर्मेट को यहां के लोग बहुत पसंद करते हैं। हमारे लिए टेस्ट क्रिकेट में कॉम्पिटिटव होने के लिए हमें इस खेल के प्रति सोच को लेकर बदलाव करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed