{"_id":"61374d4e8ebc3ea75c653b6c","slug":"england-coach-chris-silverwood-says-india-know-how-to-fight-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लिश कोच सिल्वरवुड हुए विराट के मुरीद, कहा- टीम इंडिया को पता है कैसे वापसी करनी है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लिश कोच सिल्वरवुड हुए विराट के मुरीद, कहा- टीम इंडिया को पता है कैसे वापसी करनी है
Tue, 07 Sep 2021 05:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 07 Sep 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
भारत की ओवल में शानदार जीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया को पता है कि वापसी कैसे करनी है। 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' ने सिल्वरवुड के हवाले से कहा, 'हम सच्चाई बयां करें तो मैं और अधिक बढ़त हासिल करना पसंद करता, इससे हमें भारतीयों पर दबाव बनाने का मौका मिलता।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम ऐसा करने में नाकाम रहे और ड्रेसिंग रूम में हमने आपस में इस बारे में बात की।' सिल्वरवुड ने कहा, 'उन पर शायद 190 रन से अधिक की बढ़त बनाना शानदार रहा। इससे काफी दबाव पड़ता लेकिन एक बार फिर भारतीयों को श्रेय जाता है, उन्हें पता है कि वापसी कैसे करनी है।' सिल्वरवुड ने कहा कि 200 रन के आसपास की बढ़त हासिल करके वे भारतीय टीम को परेशानी में डाल सकते थे।
विज्ञापन
बता दें कि भारत ने दूसरी पारी में 466 रन बनाकर इंग्लैंड को 368 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में मेजबान टीम 210 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले को भारत ने 157 रन से जीता। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। ओवल के मैदान पर भारत ने 50 साल बाद जीत दर्ज की है। इससे पहले इस मैदान पर पहली और आखिरी बार भारत ने 1971 में टेस्ट मैच जीता था।
विज्ञापन