सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England New Coach: Matthew Mott of Australia appointed new Limited Over Cricket coach of England, McCullum was made Test coach

England New Coach: ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू मॉट इंग्लैंड के नए व्हाइट बॉल कोच बने, मैकुलम को बनाया गया था टेस्ट कोच

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 May 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

48 साल के मॉट ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के साथ बतौर कोच सात साल गुजारने के बाद इंग्लैंड के साथ जुड़े हैं। मॉट की निगरानी में ही ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इस साल विश्व कप जीता था। 

England New Coach: Matthew Mott of Australia appointed new Limited Over Cricket coach of England, McCullum was made Test coach
मैथ्यू मॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू मॉट को इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नया व्हाइट बॉल कोच बनाया गया है। उन्हें पॉल कॉलिंगवुड पर तरजीह दी गई है। कॉलिंगवुड हाल ही वेस्टइंडीज में हुए टी-20 सीरीज में कोच बनाए गए थे। 48 साल के मॉट ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के साथ बतौर कोच सात साल गुजारने के बाद इंग्लैंड के साथ जुड़े हैं। मॉट की निगरानी में ही ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इस साल विश्व कप जीता था। 
Trending Videos


इंग्लैंड के मौजूदा हेड कोच और कप्तान
  • टेस्ट कप्तान: बेन स्टोक्स
  • वनडे कप्तान: ऑयन मॉर्गन
  • टी-20 कप्तान: ऑयन मॉर्गन
  • टेस्ट हेड कोच: ब्रेंडन मैकुलम
  • वनडे और टी-20 कोच: ब्रेंडन मैकुलम
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉट की कोचिंग में ही ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम विश्व की सबसे मजबूत टीम बनी। मॉट की ही देखरेख में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चार बार एशेज सीरीज जीती। कोच बनने के बाद मॉट के लिए पहली चुनौती नीदरलैंड्स के खिलाफ सीरीज होगी। इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम अगले महीन नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन मैनों की वनडे सीरीज खेलेगी। 

हाल ही में ब्रेंडन मैकुलम को चार साल की डील पर इंग्लैंड के टेस्ट टीम का कोच बनाया गया था। अब मॉट के आने से पहली बार क्रिकेट इतिहास में एक ही टीम के दो फॉर्मेट के लिए दो अलग-अलग हेड कोच होंगे। मैकुलम की देखरेख में इंग्लैंड की टीम अगले महीने दो जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।

मॉट ने कोच बनने के बाद कहा कि वह इस चुनौती को स्वीकार कर खुश हैं। उन्होंने कहा कि जब यह रोल मुझे मिल जाएगा तो इंग्लैंड के कुछ शानदार खिलाड़ियों के साथ काम करने को लेकर मैं उत्साहित हूं। मैं ऑयन मॉर्गन और रॉब की के साथ काम करने को लेकर खुश हूं। मैं मॉर्गन को एक शानदार दिमाग वाला कप्तान मानता हूं। मैं चाहूंगा कि इंग्लैंड की टीम सीमित ओवर क्रिकेट की बेस्ट टीम बने।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में मैथ्यू मॉट की उपलब्धियां-
  • 2015: एशेज
  • 2017-18: एशेज
  • 2018: टी20 विश्व कप
  • 2019: एशेज
  • 2020: टी20 विश्व कप
  • 2021-22: एशेज
  • 2022: एकदिवसीय विश्व कप
  • वनडे में लगातार 26 जीत का रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed