IND vs ENG: लॉर्ड्स में हार के बाद कोच को याद आए बेन स्टोक्स, लेकिन टीम में वापसी पर कही यह बात
इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मंगलवार को कहा कि हमारे लिए बेन का और उनके परिवार का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है ताकि वह दमदार वापसी कर सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत से मिली हार के बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मंगलवार को टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ वर्तमान टेस्ट सीरीज में टीम संघर्ष कर रही है, बावजूद इसके वो स्टोक्स पर वापसी करने का दबाव नहीं बनाएंगे। बता दें कि स्टोक्स ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।
मैं स्टोक्स का इंतजार करूंगा
सिल्वरवुड ने कहा कि स्टोक्स को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए जितना समय चाहिए उतना उन्हें दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम उन्हें वापसी करने के लिए नहीं कहने जा रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में आप दबाव बना सकते हो। मैं इंतजार करूंगा। हम उनका तब तक इंतजार करेंगे जब तक कि वह स्वयं आकर न कहें कि मैं खेलने के लिए तैयार हूं।'
हमारे लिए बेन का और उनके परिवार का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है- कोच
उन्होंने कहा, 'इसमें कोई समयसीमा नहीं है। मैं फिर से कह रहा हूं कि हमारे लिए बेन का और उनके परिवार का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है ताकि वह दमदार वापसी कर सके।' बता दें कि इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के लिए बुधवार को टीम घोषित कर सकता है। तेज गेंदबाज मार्क वुड की फिटनेस पर सवालिया निशान लगा है। वह दूसरे टेस्ट में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हैंडिग्ले में खेला जाएगा।