{"_id":"6857ac6facae48f02d0f0a11","slug":"english-fast-bowler-jofra-archer-is-reportedly-set-to-make-his-return-to-red-ball-cricket-ind-vs-eng-test-series-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: सीरीज के बीच भारत के लिए बजी खतरे की घंटी, इंग्लैंड का ये तेज गेंदबाज फिटनेस हासिल करने के करीब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: सीरीज के बीच भारत के लिए बजी खतरे की घंटी, इंग्लैंड का ये तेज गेंदबाज फिटनेस हासिल करने के करीब
Sun, 22 Jun 2025 12:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:41 PM IST
सार
आर्चर भारत के खिलाफ सीरीज में खेलने से पहले लाल गेंद के क्रिकेट में वापसी करेंगे और डरहम में ससेक्स के लिए काउंटी चैंपियनशिप मैच में खेल सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच के बीच ही भारत के लिए खतरे की घंटी बज गई है। दरअसल, चोटिल चल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पूर्ण रूप से फिटनेस हासिल करने के करीब हैं। माना जा रहा है कि आर्चर भारत के खिलाफ दो जुलाई से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं।
विज्ञापन
ससेक्स के लिए खेल सकते हैं काउंटी मैच
आर्चर भारत के खिलाफ सीरीज में खेलने से पहले लाल गेंद के क्रिकेट में वापसी करेंगे और डरहम में ससेक्स के लिए काउंटी चैंपियनशिप मैच में खेल सकते हैं। भारत के खिलाफ एंडरसन तेंदुलकर सीरीज के पहले टेस्ट में आर्चर और मार्क वुड के बिना इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर दिखाई दिया। ऐसे में अगर आर्चर दूसरे मैच से सीरीज में वापसी करते हैं तो इससे भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार जोफ्रा आर्चर ससेक्स के लिए लाल गेंद के क्रिकेट में वापसी करेंगे हालांकि उनका नाम काउंटी चैंपियनशिप के इस मैच की टीम में नहीं था। अगर वह मैच खेल पाते हैं तो भारत के खिलाफ एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट की टीम में हो सकते हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पुष्टि की है कि वह इस काउंटी मैच के लिए ससेक्स टीम में होंगे।
आर्चर ने चार साल से प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले आर्चर चोटों के कारण चार साल से प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेले हैं। आर्चर ने 2021 से इंग्लैंड के लिए सिर्फ सफेद गेंद के प्रारूप में खेला है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि आर्चर लाल गेंद के क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, कई बार वह मुझे मैसेज भेजता है। मैने उसे यही सलाह दी कि हड़बड़ी नहीं करे। वह चोटों से काफी परेशान रहा है। उसकी वापसी इंग्लैंड के लिए रोमांचक होगी। उम्मीद है कि वह टेस्ट क्रिकेट में चयन के लिए उपलब्ध होगा।

आर्चर और वुड की अनुपस्थिति में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिससे टीम 450 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी। हालांकि, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के शतकों के बावजूद इंग्लैंड की टीम वापसी करने में सफल रही थी। भारत का स्कोर एक समय चार विकेट पर 430 रन था, लेकिन इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स और जोश टंग की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत की पहली पारी 471 रन पर समाप्त कर दी थी।