फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   FIR registered against Indian cricketer Virat Kohli owned One8 Commune in Bengaluru's MG road

Virat Kohli: बेंगलुरु में कोहली से जुड़े पब्स पर पुलिस की कार्रवाई, जानें क्या रही वजह

Tue, 09 Jul 2024 11:31 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Jul 2024 11:31 AM IST
सार

कोहली विश्व कप जीतने के बाद स्वदेश लौटे थे और उन्होंने टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी। इसके बाद वह मुंबई में विजय जुलूस में भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
FIR registered against Indian cricketer Virat Kohli owned One8 Commune in Bengaluru's MG road
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

हाल में ही टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर लौटे भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के मालिकाना हक वाले पब्स पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कोहली से जुड़े पब्स पर बेंगलुरु के एमजी रोड में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मालूम हो कि कोहली विश्व कप जीतने के बाद स्वदेश लौटे थे और उन्होंने टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी। इसके बाद वह मुंबई में विजय जुलूस में भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

बेंगलुरु पुलिस के डीसीपी सेंट्रल ने कहा, हमने पिछली रात तीन-चार पब्स पर कार्रवाई की है जिन पर देर रात डेढ़ बजे तक पब खुला रखने का आरोप है। हमें पब में तेज आवाज में गाना बजने की शिकायत मिली थी। पब्स को सिर्फ रात एक बजे तक खुला रखने की अनुमित है और इसके बाद कोई पब नहीं खुले रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोहली परिवार के साथ लंदन में हैं। कोहली ने टी20 विश्व कप फाइनल के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की थी। रिपोर्ट के अनुसार, कोहली श्रीलंका के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली वनडे सीरीज में भी शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed