{"_id":"6a93d6a4caf6935a670e0cd7","slug":"gautam-gambhir-hails-fit-india-movement-says-a-fitter-india-will-be-stronger-and-self-reliant-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चलाते दिखे कोच गौतम गंभीर: फिट इंडिया पर दिया बड़ा संदेश; क्यों बोले- इसे सिर्फ इवेंट न समझें?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
साइकिल चलाते दिखे कोच गौतम गंभीर: फिट इंडिया पर दिया बड़ा संदेश; क्यों बोले- इसे सिर्फ इवेंट न समझें?
Sun, 30 Aug 2026 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:37 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रविवार को सरकार की ‘फिट इंडिया’ पहल की तारीफ करते हुए इसे महज कार्यक्रम नहीं बल्कि आंदोलन बताया। दिल्ली में 'संडे ऑन साइकिल विद BRICS रन एंड राइड' कार्यक्रम में शामिल गंभीर ने कहा कि जितना फिट भारत होगा, उतना ही मजबूत और आत्मनिर्भर देश बनेगा।
विज्ञापन
गंभीर
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने देश में फिटनेस को बढ़ावा देने वाली सरकार की ‘फिट इंडिया’ पहल की जमकर सराहना की है। रविवार को दिल्ली में आयोजित 'संडे ऑन साइकिल विद BRICS रन एंड राइड' कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए गंभीर ने कहा कि फिटनेस को केवल किसी एक दिन या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उनके मुताबिक, स्वस्थ और फिट नागरिक ही मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव बन सकते हैं।
विज्ञापन
साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश
गौतम गंभीर ने केंद्रीय मंत्री मनसुख एल. मंडाविया और अभिनेत्री मधुरिमा तुली के साथ साइकिलिंग पहल में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने, शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। क्रिकेट के मैदान पर फिटनेस और अनुशासन को बेहद अहम मानने वाले गंभीर ने खुद इस अभियान में शामिल होकर लोगों को सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फिटनेस प्रेमियों और अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।

'इसे सिर्फ कार्यक्रम न समझें'
गंभीर ने ‘फिट इंडिया’ पहल को लेकर कहा कि इसका महत्व किसी एक आयोजन से कहीं ज्यादा है। उन्होंने इसे एक ऐसे अभियान के रूप में देखने की अपील की, जिसे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। गंभीर ने कहा, 'सरकार की ओर से आयोजित यह फिट इंडिया कार्यक्रम एक शानदार पहल है, क्योंकि मेरा मानना है कि भारत जितना फिट होगा, उतना ही मजबूत होगा और उतना ही अधिक आत्मनिर्भर बनेगा। इसलिए हमें इसे केवल एक कार्यक्रम के तौर पर नहीं, बल्कि एक आंदोलन के रूप में देखना चाहिए।'

फिटनेस को रोजमर्रा की आदत बनाने पर जोर
'फिट इंडिया मूवमेंट' का उद्देश्य लोगों को फिटनेस को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके तहत साइकिलिंग, दौड़ और सामुदायिक खेल गतिविधियों जैसे कार्यक्रमों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश की जाती है। गंभीर की भागीदारी ने इस अभियान को खेल जगत से भी मजबूत समर्थन दिया। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के तौर पर वह खिलाड़ियों के लिए फिटनेस, अनुशासन और मानसिक मजबूती के महत्व पर लगातार जोर देते रहे हैं।

साइकिलिंग से सक्रिय जीवनशैली का संदेश
कार्यक्रम के जरिए लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि फिट रहने के लिए जरूरी नहीं कि हर कोई कठिन ट्रेनिंग या जिम का सहारा ले। साइकिलिंग, दौड़ना और नियमित शारीरिक गतिविधियां भी स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा हो सकती हैं। गंभीर ने अपने संबोधन और भागीदारी के जरिए इसी सोच को आगे बढ़ाया। उनका मानना है कि जब देश के ज्यादा लोग फिटनेस को गंभीरता से अपनाएंगे, तो उसका असर व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ समाज और देश की उत्पादकता पर भी पड़ेगा।

'फिट भारत' से मजबूत भारत की ओर
गंभीर का संदेश साफ था कि फिटनेस को केवल खिलाड़ियों या एथलीट्स तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। आम लोगों को भी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक गतिविधियों को जगह देनी चाहिए। 'संडे ऑन साइकिल विद BRICS रन एंड राइड' जैसे आयोजनों के जरिए सरकार फिटनेस को जन आंदोलन बनाने की कोशिश कर रही है। गंभीर ने भी इसी विचार का समर्थन करते हुए कहा कि फिट भारत केवल स्वस्थ नागरिकों का देश नहीं होगा, बल्कि मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा।