Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australia batter Usman Khawaja on revelations about the 2018 Sandpapergate scandal and controversy

सैंडपेपरगेट के दावे पर ख्वाजा की सफाई: आर्थिक लाभ के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई

Mon, 16 Nov 2026 01:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Nov 2026 01:43 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा सैंडपेपर गेट विवाद को लेकर किए गए खुलासे पर घिरते जा रहे हैं। ख्वाजा ने अब इस पूरे विवाद को लेकर सफाई दी है। उनका कहना है कि वह बस अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Former Australia batter Usman Khawaja on revelations about the 2018 Sandpapergate scandal and controversy
उस्मान ख्वाजा - फोटो : @cricketcomau

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद को लेकर किए गए खुलासों पर सफाई दी है। उस्मान का कहना है कि उनका मकसद इससे आर्थिक लाभ कमाना नहीं था और वह सिर्फ यही चाहते थे कि पूरी टीम उस घटना की जिम्मेदारी ले जिसके कारण डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बेनक्रॉफ्ट को बेहद कठोर सजा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Trending Videos

अपनी किताब में क्या किया था दावा? 
वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ की कोशिश में भूमिका के लिए वॉर्नर, स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट पर अलग-अलग अवधि का प्रतिबंध लगाया गया था। स्मिथ और वॉर्नर को नेतृत्व की भूमिकाओं से भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि ख्वाजा ने अपनी किताब ‘सब्र’ में दावा किया है कि पूरी टीम को इस साजिश की जानकारी थी। मौजूदा कप्तान पैट कमिंस ने इस दावे को पूरी तरह बकवास बताते हुए खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों किया घटना का जिक्र
ख्वाजा ने कहा कि उन्होंने इस घटना का जिक्र वॉर्नर से किए गए वादे को पूरा करने के लिए किया। उन्होंने कहा, मैंने उनसे काफी समय पहले वादा किया था क्योंकि उन्हें पिछले आठ साल से इसका बोझ उठाना पड़ा है। अपनी किताब में क्या लिखा है यह मैंने डेविड वॉर्नर को दो महीने पहले तक नहीं बताया था। इन खिलाड़ियों को जो सजा दी गई वह हद से ज्यादा कठोर थी।
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को घेरा 
ख्वाजा ने कहा कि इस घटना के कारण सार्वजनिक रूप से अपमान झेलने वाले इन तीनों खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा निर्धारित सजा से अधिक दंडित नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आईसीसी ने उन्हें सजा दी थी। स्मिथ पर एक मैच का प्रतिबंध और मैच फीस का शत प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। बेनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगा, जबकि डेविड वॉर्नर को कोई सजा नहीं दी गई क्योंकि उन्होंने कुछ नहीं किया था। इससे पहले किसी को भी इस तरह की सजा नहीं मिली थी। सजा का आधार आईसीसी के दंड को ही बनाया जाना चाहिए था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जरूरत से ज्यादा सख्ती दिखाई। मैंने अपनी किताब में विस्तार से बताया है कि मुझे ऐसा क्यों लगता है और उस फैसले के पीछे क्या परिस्थितियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed