{"_id":"5dbadee18ebc3e013149ad5d","slug":"former-cricketer-farokh-engineer-says-indian-selectors-were-serving-tea-to-anushka-during-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के दिग्गज विकेटकीपर का दावा, 'वर्ल्ड कप में चयनकर्ता अनुष्का को चाय परोस रहे थे'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के दिग्गज विकेटकीपर का दावा, 'वर्ल्ड कप में चयनकर्ता अनुष्का को चाय परोस रहे थे'
Thu, 31 Oct 2019 06:47 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 31 Oct 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने चयनकर्ताओं पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति को मिकी माउस चयन समिति कहा है। चयनकर्ताओं को आड़े हाथ लेते हुए इंजीनियर ने दावा किया है कि वर्ल्ड कप के दौरान चयनकर्ता विराट की पत्नी अनुष्का की जरूरतों को पूरा कर रहे थे। एक अंग्रेजी समाचार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अनुष्का को चाय पिला रहे थे।
विज्ञापन
81 वर्षीय फारुख इंजीनियर ने पूछा, 'सेलेक्टर्स की योग्यता क्या है? सभी ने मिलकर 10-12 टेस्ट मैच खेले हैं। मैं वर्ल्ड कप के समय एक चयनकर्ता को पहचान भी नहीं पाया और पूछा कि यह कौन था, क्योंकि उसने भारतीय ब्लेजर पहना था, उसने कहा वो एक चयनकर्ता है।
विज्ञापन
इंजीनियर का मानना है कि चयनकर्ता का पद सिर्फ बड़े नामों/खिलाड़ियों को ही मिलना चाहिए।
भारत की तरफ से 46 टेस्ट और पांच वनडे मैच खेलने वाले फारुख इंजीनियर ने सीओए पर भी सवाल खड़े किए, जिनका कार्यकाल गांगुली के अध्यक्ष बनते ही समाप्त हो गया। उन्होंने कहा यह सिर्फ समय की बर्बादी थी और उन्होंने सिर्फ मजे किए।
विज्ञापन