फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian batter Dinesh Karthik has named four possible replacements for Virat Kohli and Rohit Sharma

Dinesh Karthik: रोहित-कोहली की कौन ले सकता है जगह, कार्तिक ने बताए नाम; यशस्वी नहीं, इन खिलाड़ियों का लिया नाम

Sat, 20 Jul 2024 06:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Jul 2024 06:29 PM IST
सार

रोहित और कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि, कार्तिक का मानना है कि भविष्य के खिलाड़ियों में इन दोनों की विरासत को आगे बढ़ाने की क्षमता है।

विज्ञापन
Former Indian batter Dinesh Karthik has named four possible replacements for Virat Kohli and Rohit Sharma
दिनेश कार्तिक - फोटो : BCCI

विस्तार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उन चार खिलाड़ियों के नाम बताए जो टी20 में भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह ले सकते हैं। गौरतलब है कि इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले लिया था। रोहित और कोहली इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि, कार्तिक का मानना है कि भविष्य के खिलाड़ियों में इन दोनों की विरासत को आगे बढ़ाने की क्षमता है। 
विज्ञापन

गायकवाड़, गिल भी शामिल
कार्तिक ने कहा, पहली बात तो यह कि रोहित और कोहली की जगह भरना मुश्किल है, लेकिन प्लेइंग-11 में मुझे फिलहाल चार खिलाड़ी दिख रहे हैं जो इन दोनों बल्लेबाजों की जगह ले सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शुभमन गिल, ये चार खिलाड़ी ऐसा कर सकते हैं। मुझे लगता है कि यशस्वी जायसवाल टी20 क्रिकेट में प्लेइंग-11 में जरूर शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित ओवरों के उपकप्तान बने हैं गिल 
गिल को हाल ही में सीमित ओवर प्रारूप के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में कप्तानी की थी और भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। गिल की गिनती भविष्य के सितारे के तौर पर होती है। उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक पारी में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल 63 गेंदों पर नाबाद 126 रनों की पारी खेली थी। 
विज्ञापन

गायकवाड़ ने किया है प्रभावशाली प्रदर्शन
दूसरी तरफ, गायकवाड़ ने भी मौका मिलने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। गायकवाड़ का सर्वाधिक निजी स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 123 रन है। उन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों में युवा भारतीय टीम की कमान संभाली थी जिसने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। यशस्वी जायसवाल ने भी अपने करियर की जोरदार शुरुआत की थी और उन्होंने टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में रखा गया था। अभिषेक शर्मा ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू सीरीज में प्रभावित किया था और 46 गेंदों पर शतक जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed