फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian captain Sunil Gavaskar Compares Ajinkya Rahane To Rahul Dravid lauds uncredited leadership

Ajinkya Rahane: गावस्कर ने द्रविड़ से की अजिंक्य रहाणे की तुलना, बोले- उतना श्रेय नहीं मिला जिसके हकदार थे

Wed, 05 Aug 2026 10:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Aug 2026 10:29 AM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अजिंक्य रहाणे की लीडरशीप को जमकर सराहा। रहाणे ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। गावस्कर ने रहाणे की तुलना राहुल द्रविड़ से की है।

विज्ञापन
Former Indian captain Sunil Gavaskar Compares Ajinkya Rahane To Rahul Dravid lauds uncredited leadership
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि अजिंक्य रहाणे को उतना श्रेय नहीं मिला जिसके वह हकदार थे। गावस्कर ने रहाणे की तुलना राहुल द्रविड़ से की जिनकी कप्तानी में भारत ने कुछ शानदार जीत दर्ज की थी। रहाणे ने पिछले हफ्ते क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। रहाणे अक्सर एक शांत स्वभाव के खिलाड़ी रहे हैं जो बिना ज्यादा ध्यान आकर्षित किए अपना काम चुपचाप करते थे। उन्होंने अपनी कप्तानी का लोहा भी मनवाया था और जब विराट कोहली उपलब्ध नहीं होते थे, तो उन्होंने टेस्ट कप्तानी संभाली थी। रहाणे की सबसे बड़ी उपलब्धि 2020-21 की ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत है।
विज्ञापन

गावस्कर बोले- हारने पर कप्तान-कोच को दिया जाता है दोष
एक अखबार के लिए लिखे कॉलम में गावस्कर ने लिखा, एक कप्तान के रूप में रहाणे का रिकॉर्ड असाधारण है, जिसमें छह में से चार जीत और कोई हार शामिल नहीं है। राहुल द्रविड़ की तरह, जिनकी कप्तानी में भी कुछ शानदार जीतें दर्ज हुईं, लेकिन उन्हें कभी वह श्रेय नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। रहाणे के नेतृत्व को भी शायद ही वह सराहना मिली जिसके वह पात्र थे। यह भारतीय क्रिकेट की एक आम बात है। जब टीम जीतती है, तो सारा श्रेय व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वालों को मिलता है, चाहे वे बल्लेबाज हों या गेंदबाज। लेकिन जब टीम हारती है, तो कप्तान और कोच को दोष दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में रहाणे की कप्तानी में जीती थी सीरीज
2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीरीज के शुरुआती मैच में भारत मात्र 36 रन पर आउट हो गया था, जिसके बाद कोहली निजी कारणों के चलते स्वदेश लौट आए थे। इसके बाद मेहमान टीम एक के बाद एक चोटों से जूझती रही, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 0-1 से पिछड़ने के बाद सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

गावस्कर ने कहा, 2021 की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद, रहाणे ने रवि शास्त्री के साथ मिलकर टीम को इस मुश्किल दौर से बाहर निकाला। उन्होंने एक ऐसी डूबती हुई नाव की कमान संभाली जो डूबने के लिए तैयार थी और न केवल इसे मुश्किल से निकाला, बल्कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के गढ़ गाबा में एक अभूतपूर्व ऐतिहासिक जीत दिलाई और इसके साथ ही सीरीज पर भी कब्जा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed