फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India fast bowler Zaheer Khan became the co-owner of Jaffna Kings in the Lanka Premier League

LPL: लंका प्रीमियर लीग में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने रखा कदम, इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने

Wed, 05 Aug 2026 08:21 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Aug 2026 08:21 AM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान अब श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा बन गए हैं। जहीर खान श्रीलंका की घरेलू टी20 लीग लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक बने हैं।

विज्ञापन
Former India fast bowler Zaheer Khan became the co-owner of Jaffna Kings in the Lanka Premier League
जहीर खान - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अब लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बन गए हैं। स्टॉकहोम स्थित वैश्विक खेल स्वामित्व समूह 'एंकर स्पोर्ट्स एबी' द्वारा चार बार की चैंपियन जाफना किंग्स का अधिग्रहण पूरा किए जाने के बाद जहीर खान इस फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। इस अधिग्रहण के बाद, फ्रेंचाइजी का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर 'एंकर जाफना किंग्स' कर दिया गया है।
विज्ञापन

एलपीएल की सबसे सफल टीम है जाफना किंग्स 
जहीर, एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दुतम के साथ सह-मालिक के तौर पर जुड़े हैं। जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में अपने साथ दशकों का अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आए हैं। वह उस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं जिसने इस प्रतियोगिता में एक मानक स्थापित किया है। इस टीम ने अब तक पांच में से चार सीजन अपने नाम किए हैं। इस सीजन भी टीम सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है। भानुका राजपक्षे की कप्तानी में टीम ने इस सीजन अब तक छह मैचों में चार जीत हासिल की है और प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष दो टीमों में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं जहीर
जाफना किंग्स के सह-मालिक जहीर खान ने कहा, मैंने हमेशा श्रीलंका से निकलने वाले गेंदबाजी कौशल की काबिलियत, नवाचार और विविधता को सराहा है। यह एक ऐसा देश है जहां मैं गया हूं, खेला हूं और मेरी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं। अब एक टीम मालिक के तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए सचमुच बहुत रोमांचक है और मैं 'एंकर जाफना किंग्स' के साथ काम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।
विज्ञापन

इस अधिग्रहण से एंकर स्पोर्ट्स का अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो और बढ़ गया है। इसमें पहले से ही यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में 'एंटवर्प एंकर्स' और कनाडा की सुपर 60 लीग में खेलने वाली 'वैंकूवर एंकर्स' की पुरुष और महिला टीमें शामिल हैं। एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दोतम ने कहा, यह हमारे लिए एक अहम कदम है। श्रीलंका में क्रिकेट की शानदार विरासत है और एलपीएल ने कम समय में ही खुद को एक अच्छी तरह से चलने वाली और कड़ी टक्कर वाली लीग के तौर पर स्थापित किया है। जाफना एंकर्स, ग्लोबल लेवल पर हम जो बना रहे हैं, उसी का एक स्वाभाविक विस्तार होगा। हम जाफना एंकर्स में निवेश करने और लीग की लगातार विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed