फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Player Shaheed Afridi says If virat kohli comes to Pakistan he will forget love received from India

Champions Trophy: 'पाकिस्तान आने पर कोहली भूल जाएंगे...,' शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम को लेकर कही ये बात

Fri, 12 Jul 2024 10:01 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 12 Jul 2024 10:01 AM IST
सार

भारतीय टीम के अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना बेहद कम है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई आईसीसी से मुकाबले दुबई या श्रीलंका में कराने के लिए कह सकता है।

विज्ञापन
Former Player Shaheed Afridi says If virat kohli comes to Pakistan he will forget love received from India
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी का कहना है कि अगर स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान आते हैं तो वह प्रशंसकों के प्यार से अभिभूत हो जाएंगे। पाकिस्तान में अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है और भारत के इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने पर संशय है। इस बीच, अफरीदी ने दोनों देशों के बीच राजनीतिक मुद्दों को दूर रखते हुए भारतीय टीम से पाकिस्तान का दौरा करने की अपील की है। 
विज्ञापन

बीसीसीआई के फैसले पर टिकी नजर
1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, हालांकि उसने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के कुछ मैच अपनी सरजमीं पर कराए थे। बीसीसीआई को अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि करनी है कि वह राष्ट्रीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान भेजेगा या नहीं। बोर्ड के इस फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका या दुबई में मैच कराने की मांग कर सकता है बीसीसीआई
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय टीम के अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना बेहद कम है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई आईसीसी से मुकाबले दुबई या श्रीलंका में कराने के लिए कह सकता है। मालूम हो कि इससे पहले, पिछले साल एशिया कप का आयोजन भी हाईब्रिड मॉडल के तहत हुआ था जिसमे भारत के सभी मैच श्रीलंका में कराए गए थे।
विज्ञापन

अफरीदी ने भारतीय टीम से की अपील
अफरीदी ने एक यू-ट्यूब चैनल पर कहा, मैं पाकिस्तान में भारतीय टीम का स्वागत करूंगा और उन्हें आना भी चाहिए। हमें हमेशा भारत में प्यार मिला है और इसी तरह का सम्मान भारत को 2005 दौरे पर मिला था। क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना चाहिए। भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ उनके देश में खेलें इससे बड़ी राजनीति और क्या हो सकती है। अगर कोहली पाकिस्तान में खेलेंगे तो वह भारत में मिले प्यार को भूल जाएंगे। कोहली का पाकिस्तान में काफी क्रेज है और हमारे लोग उन्हें पसंद करते हैं। यहां तक कि वह मेरे भी पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उनकी अपनी क्लास है और कोहली को टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास नहीं लेना चाहिए था क्योंकि उनके होने से यह प्रारूप काफी प्यारा था। 

शुभमन गिल की तुलना सचिन और कोहली से की
भारतीय टीम के भविष्य को लेकर अफरीदी ने कहा कि शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की जगह लेने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, आईपीएल ने भारत में कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर विकसित कर दिए हैं जिससे वह दो टीम भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed