{"_id":"5f3a407438ce2c395a6d4ee3","slug":"gautam-gambhir-reminds-of-dhonis-one-record-that-no-one-will-ever-break","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंभीर का दावा, कहा- धोनी का यह एक रिकॉर्ड कभी नहीं टूट पाएगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गंभीर का दावा, कहा- धोनी का यह एक रिकॉर्ड कभी नहीं टूट पाएगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गौतम गंभीर-एमएस धोनी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। धोनी ने शनिवार को अचानक से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। उनके इस फैसले के बाद से क्रिकेटरों और प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं भी लगातार आ रही हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी एमएस धोनी के करियर की प्रशंसा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने का धोनी का रिकॉर्ड टूटने वाला नहीं है।
2 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
गंभीर ने इस रिकॉर्ड पर बात करते हुए कहा, 'यदि आप बात करते हैं किसी एक रिकॉर्ड की जो हमेशा के लिए रहने वाला है तो वह है एमएस धोनी की तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत। मुझे नहीं लगता कि कोई अन्य कप्तान कभी भी इसे हासिल कर पाएगा! मुझे लगता है, चाहे वह टी-20 विश्व कप हो, चाहे वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी हो या 2011 विश्व कप, 'कोई भी कप्तान यह तीनों नहीं जीत पाएगा।'
3 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो हमेशा के लिए रहने वाला है, और मैं शर्त लगा सकता हूं कि यह हमेशा के लिए रहेगा।' मुझे लगता है कि शतकों के रिकॉर्ड अंततः टूट जाएंगे, कोई आएगा और रोहित शर्मा की तुलना में शायद अधिक दोहरा स्कोर बनाएगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय कप्तान तीन आईसीसी ट्रॉफी हासिल कर पाएगा, इसलिए एमएस धोनी का यह रिकॉर्ड हमेशा के लिए रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बावजूद धोनी क्रिकेट के मैदान में दिखते रहेंगे और उन्हें जल्दी ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए भी देखा जा सकेगा। बता दें कि इस बार आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच किया जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।