{"_id":"69d73f5f4ff25a365502da42","slug":"gujarat-titans-skipper-shubman-gill-has-been-fined-for-maintaining-a-slow-over-rate-against-delhi-capitals-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs GT: धीमी ओवर गति के लिए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पर हुई कार्रवाई, इतने लाख रुपये का लगा जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs GT: धीमी ओवर गति के लिए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पर हुई कार्रवाई, इतने लाख रुपये का लगा जुर्माना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति को लेकर बीसीसीआई ने शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
शुभमन गिल
- फोटो : IPL
विज्ञापन
विस्तार
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए कार्रवाई की गई है। गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ रोमांचक मुकाबला एक रन से अपने नाम किया था। गुजरात की मौजूदा आईपीएल सीजन में यह पहली जीत है। लेकिन अब गुजरात के कप्तान पर जुर्माना भी लग गया है।
Trending Videos
आईपीएल ने एक बयान में कहा, गुजरात के कप्तान गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 14वें मैच में धीमी ओवर गति को लेकर जुर्माना लगाया गया है। यह मौजूदा सीजन में टीम आईपीएल की आचार संहिता 2.22 का पहला उल्लंघन था जिस कारण उन पर न्यूनतम कार्रवाई की गई है। इसी कारण गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की करीबी जीत
प्रसिद्ध कृष्णा की अंतिम ओवर में की गई शानदार गेंदबाजी और डेविड मिलर की एक गलती से गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया। गुजरात की आईपीएल में रनों से लिहाज से ये सबसे कम अंतराल से जीत है। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी।
प्रसिद्ध कृष्णा की अंतिम ओवर में की गई शानदार गेंदबाजी और डेविड मिलर की एक गलती से गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया। गुजरात की आईपीएल में रनों से लिहाज से ये सबसे कम अंतराल से जीत है। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी।
दिल्ली की टीम आईपीएल में पहली बार एक रन से नहीं हारी है। यह चौथी बार है जब टीम को एक रन के अंतराल से हार मिली है। दिल्ली कैपिटल्स को इससे पहले 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2016 में गुजरात लायंस और 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों एक रन से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के अलावा किसी टीम ने एक रन के अंतराल से इतने मैच नहीं गंवाए हैं।