{"_id":"6a104f04dd318c5e79078749","slug":"harbhajan-singh-slammed-the-social-media-user-who-trolled-former-spinner-know-matter-and-reply-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रोलर्स को हरभजन का जवाब: राज्यसभा सीट छोड़ने की सलाह पर भड़के भज्जी, सोशल मीडिया यूजर को सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ट्रोलर्स को हरभजन का जवाब: राज्यसभा सीट छोड़ने की सलाह पर भड़के भज्जी, सोशल मीडिया यूजर को सुनाई खरी-खोटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 May 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वाले यूजर को करारा जवाब दिया है। आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ने के बाद हरभजन को आप के समर्थकों द्वारा निशाने पर लिया जा रहा है।
हरभजन सिंह
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने निशाने पर लिया। हरभजन ने भी करारा जवाब दिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने हरभजन को राज्यसभा भेजा था, लेकिन कुछ दिन पहले राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप के सात सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया था।
Trending Videos
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा, हरभजन सिंह, 'आप जिस नेता को दिन-रात गालियां देते रहते हैं, उसने आपको जो राज्यसभा सीट दी थी। उससे आप इस्तीफा क्यों नहीं दे देते?' यूजर ने हरभजन के लिए गद्दार शब्द का भी इस्तेमाल किया है। हरभजन सिंह ने एक्स पर अपने खिलाफ की इस पोस्ट को साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा । और मैं आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी । अपनी जुबान क्यों गंदी करूँ मै । और मुझे ग़द्दार कहने वालो पहले अपने लोगो से पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी । अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से… https://t.co/5sd2sxQDO7
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 22, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
'सही समय पर जवाब दिया जाएगा'
हरभजन ने लिखा, जब सही समय आएगा, तो आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा। मैंने आपके किसी भी नेता का अपमान नहीं किया है। मैं अपनी जुबां क्यों खराब करूं? जो लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं, वे पहले अपने ही लोगों से पूछें कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बिकी थी। अगर वे आपको नहीं बताते, तो मैं आपको बताऊंगा कि किसे कितनी रिश्वत मिली और किसकी तरफ से मिली। कैसे किसी को पंजाब को लूटने और 'लाला' तक माल पहुंचाने के लिए मंत्री या चौकीदार बनाया गया। पंजाब को लूटा और नोच-खसोट लिया गया है।

आप कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध
आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ने के बाद से ही हरभजन को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स निशाने पर ले रहे हैं। इतना ही नहीं, आप कार्यकर्ताओं ने भी हरभजन का विरोध किया था। हरभजन के पंजाब के जालंधर स्थित घर पर आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। पंजाब सरकार ने हरभजन की सुरक्षा भी वापस ले ली थी। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आप की सरकार है।