{"_id":"6a0ff32ed03f66911e0c689a","slug":"pakistan-announce-strong-team-for-odi-series-vs-australia-shaheen-captain-babar-returns-rizwan-out-2026-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम घोषित; बाबर-नसीम और हारिस की वापसी, रिजवान बाहर","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम घोषित; बाबर-नसीम और हारिस की वापसी, रिजवान बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 May 2026 11:39 AM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। शाहीन अफरीदी को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि बाबर आजम, शादाब खान, हारिस रऊफ और नसीम शाह की टीम में वापसी हुई है। वहीं खराब प्रदर्शन के बाद मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर रखा गया है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
रिजवान और बाबर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी। टीम की कमान एक बार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सौंपी गई है। इस टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है। बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह और हारिस रऊफ को वनडे टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा सूफियान मुकीम की भी वापसी हुई है, जो बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वहीं, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर कर दिया गया है।
मोहम्मद रिजवान
- फोटो : PCB (X)
मोहम्मद रिजवान को नहीं मिली जगह
रिजवान को टीम में शामिल न करना सबसे चौंकाने वाला फैसला रहा। पाकिस्तान सुपर लीग में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें इस सीरीज के लिए नजरअंदाज किया। रिजवान बांग्लादेश के खिलाफ इसी साल मार्च में खेली गई वनडे सीरीज की टीम में शामिल थे। हालांकि, उस सीरीज में रिजवान तीन पारियों में 58 रन ही बना सके थे। वहीं फखर जमां और सैम अयूब भी चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। दोनों खिलाड़ी फिलहाल पीसीबी के मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं।

Trending Videos
सलमान आगा
- फोटो : ANI
तीन नए खिलाड़ियों को मौका
पाकिस्तान की टीम में तीन ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने अभी तक वनडे डेब्यू नहीं किया है। अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहैल नजीर पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। हालांकि ये तीनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। पीसीबी के मुताबिक, उस्मान खान बीमारी की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

बाबर, रिजवान, शादाब, रऊफ और शाहीन
- फोटो : ANI
पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कार्यक्रम
ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी। पहला वनडे 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला दो और चार जून को लाहौर में होगा। दोनों टीमों के बीच पिछली वनडे सीरीज 2024 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी, जिसमें पाकिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। यह 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान की पहली वनडे सीरीज जीत थी।
पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया पूरा शेड्यूल

| तारीख | मुकाबला | स्थान | भारतीय समय |
|---|---|---|---|
| 30 मई | पहला वनडे | रावलपिंडी | शाम 5:00 बजे से |
| 2 जून | दूसरा वनडे | लाहौर | शाम 5:00 बजे से |
| 4 जून | तीसरा वनडे | लाहौर | शाम 5:00 बजे से |
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), रोहैल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शामिल हुसैन, सूफियान मुकीम।
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जैम्पा।