Pakistan Video: 'एंटेना' लेकर रिजवान को कीपिंग प्रैक्टिस कराते दिखे कोच सरफराज; सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक
पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद टीम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद और विकेटकीपर रिजवान का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मजेदार मीम्स और कमेंट्स की बौछार कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे बांग्लादेशी मीडिया ने शेयर किया है। यह वीडियो बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को ढाका में पहले टेस्ट में मिली हार के बाद का बताया जा रहा है। पहले टेस्ट में विकेट के पीछे रिजवान से काफी गलतियां हुई थीं, इसलिए एक पूर्व विकेटकीपर होने के नाते सरफराज रिजवान को प्रैक्टिस कराने पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में कोई एंटेना जैसी चीज दिखी।
आमतौर पर विकेटकीपिंग प्रैक्टिस और स्लिप में कैच प्रैक्टिस कराने के लिए लेवरेज बैट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन वीडियो में सरफराज रिजवान को एंटेना जैसी कोई चीज में हैंडल लगाकर प्रैक्टिस कराते दिखे। इस दौरान भी रिजवान कुछ गेंद कलेक्ट करने में कामयाब नहीं हो सके। यह पता नहीं चल सका है कि किस चीज से प्रैक्टिस करवाया जा रहा था, पर उसके दोनों साइड रॉड या नुकीली तार जैसी कोई चीज लगी थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस इसे एंटेना ही कह रहे हैं।
Sarfaraz Ahmad helping Muhammad Rizwan in Practice ❤️🇵🇰pic.twitter.com/CHo7QBZADa
— Hamza Khan (@Hamzakhan17_) May 14, 2026
Rizwan working hard on keeping with Sarfaraz Ahmed during practice. Do you think Ghazi Ghori should be given a chance or should Pakistan persist with Rizwan?pic.twitter.com/3Fz7Y2r67c
— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) May 14, 2026
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दोनों का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। आइए देखते हैं सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कमेंट किए हैं...
- एक सोशल मीडिया यूजर ने लिख- ये एंटेना के साथ क्यों खेल रहे हैं।
- दूसरे यूजर ने लिखा- कॉमेडी टीम। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सरफराज की बैटिंग प्रैक्टिस हो रही है या रिज्जू की कैच छोड़ने की प्रैक्टिस।
- एक और यूजर ने लिखा- कम बजट कॉमेडी। वहीं, एक और ने लिखा- जोकर्स
- एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा, पर मजा बड़ा आया इस वीडियो को देखकर।
- एक यूजर ने लिखा- बैट से प्रैक्टिस कर लो भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- अभी पता चला पाकिस्तान इतना पीछे क्यों है। गुड ट्रेनिंग।
- एक यूजर ने लिखा- भाई मेरे घर से एंटेना कौन ले गया...टीवी नहीं चल रहा। एक अन्य यूजर ने लिखा- जैसे इतना धीरे कैच आएगा मैच में।