IPL 2026: शुभमन गिल ने 'यलो आर्मी' को कराया चुप! गुजरात की जीत के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह किया CSK को ट्रोल
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुबमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। गुजरात ने चेन्नई को 89 रन से हराकर सीजन में दूसरी बार मात दी, जिसके बाद गिल ने एक ऐसे कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की, जिसे फैंस ने CSK और उनकी येलो आर्मी पर तंज माना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस कैप्शन का भाव यह था कि सीएसके फैंस के शोर और पूरा स्टेडियम पीली जर्सी से भरे होने के बावजूद आखिर में जीत गुजरात टाइटंस (ब्लू टीम) की हुई। इसे गिल का हल्का-फुल्का ट्रोल या तंज माना जा रहा है। तस्वीर में तीनों खिलाड़ी होंठों पर अंगुली रखकर 'शांत' रहने का इशारा करते नजर आए। फैंस ने इसे सीएसके समर्थकों और 'यलो आर्मी' को जवाब देने वाला पोस्ट माना।
विज्ञापन
गिल का यह अंदाज सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। मैच के दौरान भी उन्होंने शानदार कैच लेने के बाद ऐसा ही सेलिब्रेशन किया। 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम लगातार विकेट गंवा रही थी, लेकिन शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन बनाकर मुकाबले में जान डाल दी थी। तभी गिल ने उनका शानदार डाइविंग कैच पकड़कर मैच पूरी तरह गुजरात की झोली में डाल दिया। कैच लेने के बाद गिल ने दर्शकों की ओर देखकर होंठों पर अंगुली रखी और 'शश्श' सेलिब्रेशन किया।
WE ARE OUT OF WORDS! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2026
Shubman Gill with Catch of the Season contender 🫡
Updates ▶️ https://t.co/p5TP9NLREX #TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvCSK | @ShubmanGill pic.twitter.com/iuwx06Ln6B
इससे पहले बल्लेबाजी में भी गिल ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। गिल और साई सुदर्शन के बीच 125 रन की साझेदारी हुई। सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली और लगातार पांचवां अर्धशतक लगाया। अंत में बटलर ने 27 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाकर टीम को 229/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद टीम कभी वापसी नहीं कर सकी और 13.4 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। यह सीएसके की सीजन में आठवीं हार रही और इसी के साथ उनका आईपीएल 2026 अभियान समाप्त हो गया। वहीं गुजरात टाइटंस ने इस जीत से अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।