सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 CSK vs GT Result: Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update

GT vs CSK: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी चेन्नई, गुजरात दूसरे स्थान पर बरकरार; मैच रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 21 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात ने चेन्नई को 89 रनों से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सिर्फ 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो गईं।

IPL 2026 CSK vs GT Result: Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
गुजरात ने चेन्नई को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 89 रनों से हरा दिया। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। इस दौरान सिराज, रबाडा और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट झटके। इस हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।
Trending Videos


चेन्नई का सफर समाप्त
इस मुकाबले में हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो गईं और टीम प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गई। यह उनका इस सीजन का आखिरी मुकाबला था। टीम 14 में से छह मुकाबले जीतकर सातवें स्थान पर रही। वहीं, पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी गुजरात टाइटंस 14 में से नौ मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। उसके खाते में 18 अंक हैं और नेट रन रेट +0.695 हो गया है। शीर्ष पर आरसीबी और तीसरे पायदान पर हैदराबाद है। आखिरी स्थान के लिए अभी राजस्थान पंजाब, केकेआर और दिल्ली के बीच लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 9 4 0 18 +1.065
गुजरात टाइटंस 14 9 5 0 18 +0.695
सनराइजर्स हैदराबाद 13 8 5 0 16 +0.350
राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 +0.083
पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 6 1 13 +0.011
चेन्नई सुपर किंग्स 14 6 8 0 12 -0.345
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
मुंबई इंडियंस 13 4 9 0 8 -0.510
लखनऊ सुपर जाएंट्स 13 4 9 0 8 -0.702
विज्ञापन

गुजरात की पारी
गुजरात को कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 74 गेंदों में 125 रन की साझेदारी की। गिल 37 गेंदों में 3 छक्कों और सात चौकों के साथ 64 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 82 रन जुटाकर टीम को 207 के स्कोर तक पहुंचाया।

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर सुदर्शन आउट हुए, जिन्होंने 53 गेंदों में चार छक्कों और सात चौकों के साथ 84 रन की पारी खेली। अगली गेंद पर टीम ने राहुल तेवतिया (0) का विकेट गंवा दिया। यहां से जोस बटलर ने 27 गेंदों में 57 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

चेन्नई की पारी
इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 13.4 ओवरों में 140 रन पर सिमट गई। इस टीम को पहली ही गेंद पर संजू सैमसन (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 13 गेंदों में 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन कप्तान के आउट होने के बाद टीम बिखर गई। गायकवाड़ ने 16 रन का योगदान सीएसके के खाते में दिया, जबकि शॉर्ट ने 14 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कार्तिक शर्मा ने 19 रन बनाए।

टीम ने 63 के स्कोर तक अपने पांच विकेट खो दिए थे। यहां से शिवम दुबे ने देवाल्ड ब्रेविस (8) के साथ 21 गेंदों में 53 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दुबे 17 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed