{"_id":"6a0fcb96197286a768043460","slug":"chennai-super-kings-fined-for-slow-over-rate-ruturaj-gaikwad-penalised-after-heavy-defeat-gt-vs-csk-ipl-2026-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ समेत पूरी टीम को क्यों मिली सजा?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ समेत पूरी टीम को क्यों मिली सजा?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 May 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम को 89 रन से करारी हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद प्लेऑफ की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं। मैच के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और पूरी टीम पर जुर्माना लगाया। यह सीजन में सीएसके का दूसरा स्लो ओवर-रेट अपराध था।
आईपीएल 2026
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का आखिरी मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके को 89 रन से हरा दिया। इस हार के साथ चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआई की आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने टीम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा की। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी खिलाड़ियों पर छह-छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया।
Trending Videos

जीटी बनाम सीएसके
- फोटो : ANI
आईपीएल ने जारी किया आधिकारिक बयान
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'ऋतुराज गायकवाड़ की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में निर्धारित समय के भीतर ओवर पूरे नहीं किए। यह सीजन में टीम का दूसरा स्लो ओवर-रेट अपराध था, इसलिए कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।' बयान में आगे कहा गया, 'प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया जाएगा।'

बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही
230 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद टीम लगातार दबाव में दिखी। हालांकि शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेलकर उम्मीद जगाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। पूरी टीम बड़े लक्ष्य के सामने बिखर गई और भारी हार झेलनी पड़ी।

सीएसके
- फोटो : IANS/ANI
अगले सीजन से पहले बड़े बदलाव संभव
टीम के खराब प्रदर्शन और लगातार असफलताओं के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर एमएस धोनी के भविष्य को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, ऐसे में फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले टीम संयोजन में बड़े फैसले ले सकती है।