सब्सक्राइब करें

Pakistan Video: 'एंटेना' लेकर रिजवान को कीपिंग प्रैक्टिस कराते दिखे कोच सरफराज; सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 May 2026 04:30 PM IST
सार

पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद टीम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद और विकेटकीपर रिजवान का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मजेदार मीम्स और कमेंट्स की बौछार कर दी।

विज्ञापन
Pakistan Coach Sarfaraz Ahmed ‘Antenna Drill’ With Rizwan Goes Viral, Fans Troll Team After Bangladesh Defeat
सरफराज रिजवान को विकेटकीपिंग प्रैक्टिस कराते हुए - फोटो : Twitter
पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद शान मसूद की अगुआई वाले पाकिस्तान टीम का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ रहा है। हालांकि, उससे ज्यादा मजाक पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान का उड़ रहा है। सरफराज का यह बतौर कोच पहली सीरीज थी और उसी में टीम का हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज के दौरान सरफराज रिजवान को अजीबोगरीब तरीके से विकेटकीपिंग प्रैक्टिस कराते दिखे, जिसका सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा है।
Pakistan Coach Sarfaraz Ahmed ‘Antenna Drill’ With Rizwan Goes Viral, Fans Troll Team After Bangladesh Defeat
सरफराज ने कराई रिजवान की कीपिंग प्रैक्टिस - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे बांग्लादेशी मीडिया ने शेयर किया है। यह वीडियो बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को ढाका में पहले टेस्ट में मिली हार के बाद का बताया जा रहा है। पहले टेस्ट में विकेट के पीछे रिजवान से काफी गलतियां हुई थीं, इसलिए एक पूर्व विकेटकीपर होने के नाते सरफराज रिजवान को प्रैक्टिस कराने पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में कोई एंटेना जैसी चीज दिखी।
Trending Videos
Pakistan Coach Sarfaraz Ahmed ‘Antenna Drill’ With Rizwan Goes Viral, Fans Troll Team After Bangladesh Defeat
सरफराज ने कराई रिजवान की कीपिंग प्रैक्टिस - फोटो : Twitter
रिजवान की विकेटकीपिंग प्रैक्टिस
आमतौर पर विकेटकीपिंग प्रैक्टिस और स्लिप में कैच प्रैक्टिस कराने के लिए लेवरेज बैट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन वीडियो में सरफराज रिजवान को एंटेना जैसी कोई चीज में हैंडल लगाकर प्रैक्टिस कराते दिखे। इस दौरान भी रिजवान कुछ गेंद कलेक्ट करने में कामयाब नहीं हो सके। यह पता नहीं चल सका है कि किस चीज से प्रैक्टिस करवाया जा रहा था, पर उसके दोनों साइड रॉड या नुकीली तार जैसी कोई चीज लगी थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस इसे एंटेना ही कह रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by bdcrictime.com (@bdcrictime)


विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Coach Sarfaraz Ahmed ‘Antenna Drill’ With Rizwan Goes Viral, Fans Troll Team After Bangladesh Defeat
लिटन और रिजवान की लड़ाई - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दोनों का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। आइए देखते हैं सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कमेंट किए हैं...
 
  • एक सोशल मीडिया यूजर ने लिख- ये एंटेना के साथ क्यों खेल रहे हैं।
  • दूसरे यूजर ने लिखा- कॉमेडी टीम। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सरफराज की बैटिंग प्रैक्टिस हो रही है या रिज्जू की कैच छोड़ने की प्रैक्टिस।
  • एक और यूजर ने लिखा- कम बजट कॉमेडी। वहीं, एक और ने लिखा- जोकर्स
  • एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा, पर मजा बड़ा आया इस वीडियो को देखकर। 
  • एक यूजर ने लिखा- बैट से प्रैक्टिस कर लो भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- अभी पता चला पाकिस्तान इतना पीछे क्यों है। गुड ट्रेनिंग।
  • एक यूजर ने लिखा- भाई मेरे घर से एंटेना कौन ले गया...टीवी नहीं चल रहा। एक अन्य यूजर ने लिखा- जैसे इतना धीरे कैच आएगा मैच में।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed