सब्सक्राइब करें

IPL 2026: शुरुआती सात मैचों में एक अंक...पर अब पंजाब की बराबरी पर खड़ी है KKR; अंतिम-4 में किसकी होगी एंट्री?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 May 2026 12:19 PM IST
सार

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है। लगातार खराब शुरुआत के बाद केकेआर ने जोरदार वापसी करते हुए अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। टीम अब अपने आखिरी लीग मुकाबले और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर है। दूसरी ओर, कार्तिक त्यागी पर्पल कैप की रेस में टॉप-5 में पहुंच गए हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं।

विज्ञापन
KKR Keep Playoff Hopes Alive As IPL 2026 Points Table And Orange-Purple Cap Races Heat Up
आईपीएल 2026 में बदले हालात - फोटो : ANI/IPL/BCCI
आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया। इस जीत के साथ केकेआर ने न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा, बल्कि अंक तालिका की तस्वीर भी पूरी तरह बदल दी। सीजन की शुरुआत में लगातार छह मुकाबले हारने वाली केकेआर ने दमदार वापसी की और पिछले सात मैचों में से छह में जीत दर्ज की। अब टीम के 13 मैचों में 13 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। हैरानी की बात तो यह है कि केकेआर की टीम शुरुआती सात मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब की बराबरी पर है। पंजाब ने शुरुआती सात में छह मैच जीतने के बाद, पिछले छह में से छह मैच गंवाए हैं। यानी कुल 13 मैचों के बाद केकेआर की टीम पंजाब के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
KKR Keep Playoff Hopes Alive As IPL 2026 Points Table And Orange-Purple Cap Races Heat Up
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
अंक तालिका का मौजूदा हाल
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 0 18 +1.065
गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 0 16 +0.400
सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 0 16 +0.350
राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 +0.083
पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 6 1 13 +0.011
चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 0 12 -0.016
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
मुंबई इंडियंस (E) 13 4 9 0 8 -0.510
लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 13 4 9 0 8 -0.702
Trending Videos
KKR Keep Playoff Hopes Alive As IPL 2026 Points Table And Orange-Purple Cap Races Heat Up
कोलकाता की टीम - फोटो : IANS
केकेआर ने मजबूत की दावेदारी
कोलकाता नाइट राइडर्स का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होना है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए केकेआर को इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, सिर्फ जीत काफी नहीं होगी। केकेआर को अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। टीम को उम्मीद करनी होगी कि उसी दिन मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स को हरा दे। इसके बाद 23 मई को होने वाला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला अहम हो जाएगा। अगर लखनऊ सुपर जाएंट्स पंजाब किंग्स को हराने में सफल रहती है, तो केकेआर के लिए प्लेऑफ का रास्ता साफ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
KKR Keep Playoff Hopes Alive As IPL 2026 Points Table And Orange-Purple Cap Races Heat Up
दिल्ली और चेन्नई की टीमें - फोटो : ANI
सीएसके और डीसी को हुआ नुकसान
केकेआर की जीत का असर अंक तालिका में अन्य टीमों पर भी पड़ा है। इस मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स सातवें स्थान पर खिसक गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स आठवें नंबर पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के 12-12 अंक हैं और वे भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुकी हैं। अंक तालिका में फिलहाल चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स काबिज है। टीम ने 13 मुकाबलों में सात जीत के साथ 14 अंक जुटाए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के भी 13 मैचों में 13 अंक हैं, लेकिन टीम पिछले छह मुकाबलों से लगातार हार रही है।

हालांकि, सबसे ज्यादा जरूरी यहां ये है कि पंजाब, केकेआर, दिल्ली और सीएसके को ये मनाना है कि राजस्थान अपना आखिरी मुकाबला हार जाए। अगर राजस्थान रॉयल्स जीतती है तो फिर चौथी टीम तय हो जाएगी और फिर ये समीकरण भी धरे के धरे रह जाएंगे। चलिए मान लेते हैं कि राजस्थान की टीम अपना आखिरी मुकाबला हार जाएगी, तो बाकी टीमों के लिए प्लेऑफ क्वालिफिकेशन के लिए ये समीकरण बनेंगे...
विज्ञापन
KKR Keep Playoff Hopes Alive As IPL 2026 Points Table And Orange-Purple Cap Races Heat Up
पंजाब किंग्स - फोटो : IANS
पंजाब किंग्स
 
  • बाकी बचा मुकाबला: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ
  • अगर पंजाब की टीम लखनऊ को हरा देती है और केकेआर भी दिल्ली को हरा देती है, तो दोनों टीमों के 15-15 अंक हो जाएंगे।
  • ऐसे में नेट रन रेट निर्णायक होगा। दोनों टीमों के नेट रन रेट में फिलहाल लगभग 51 रन का अंतर है।
  • अगर पंजाब जीतती है और केकेआर हार जाती है, तो पंजाब प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
  • अगर पंजाब हारती है और केकेआर जीत जाती है, तो केकेआर की टीम क्वालिफाई करेगी।
  • अगर दोनों टीमें हार जाती हैं, तो दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। क्योंकि राजस्थान के पहले से 14 अंक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed