Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
IPL 2026 Qualification Scenarios: One place 5 teams in contention; RR, PBKS, CSK, DC, KKR in Line
{"_id":"6a0d983ea4ee57977e0a6989","slug":"ipl-2026-qualification-scenarios-one-place-5-teams-in-contention-rr-pbks-csk-dc-kkr-in-line-2026-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026 Playoff Scenario: एक स्थान के लिए 5 टीमों में जंग! राजस्थान की जीत से अटकी पंजाब-CSK और KKR की सांसें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026 Playoff Scenario: एक स्थान के लिए 5 टीमों में जंग! राजस्थान की जीत से अटकी पंजाब-CSK और KKR की सांसें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 May 2026 04:47 PM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स की लखनऊ पर जीत के बाद आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस और रोमांचक हो गई है। राजस्थान अब जीत के साथ सीधे क्वालिफाई कर सकता है, जबकि पंजाब, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली की उम्मीदें दूसरे नतीजों पर टिकी हैं। वहीं टॉप-2 की लड़ाई में आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद के बीच कड़ा मुकाबला जारी है।
विज्ञापन
1 of 8
आईपीएल 2026
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिलहाल लीग स्टेज अपने अंतिम चरण में है और छह इस स्टेज के छह मुकाबले बाकी हैं। अब तक तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है, जिनमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स रेस से बाहर हो चुकी हैं।
अब प्लेऑफ में बाकी बचे एक स्थान के लिए पांच टीमों के बीच जंग है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर बाकी चार टीमों की सांसें अटका दी हैं। राजस्थान अगर अपना अगला मैच जीतता है तो बाकी सभी टीमों के समीकरण धरे के धरे रह जाएंगे। हालांकि, अगर राजस्थान की टीम हारती है तो इससे समीकरण और दिलचस्प हो जाएगा। आइए पूरा समीकरण जानते हैं...
पहले अंक तालिका का मौजूदा हाल देखिए
टीम
मैच
जीत
हार
बेनतीजा
अंक
नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q)
13
9
4
0
18
1.065
गुजरात टाइटंस (Q)
13
8
5
0
16
0.400
सनराइजर्स हैदराबाद (Q)
13
8
5
0
16
0.350
राजस्थान रॉयल्स
13
7
6
0
14
0.083
पंजाब किंग्स
13
6
6
1
13
0.227
चेन्नई सुपर किंग्स
13
6
7
0
12
-0.016
दिल्ली कैपिटल्स
13
6
7
0
12
-0.871
कोलकाता नाइट राइडर्स
12
5
6
1
11
-0.038
मुंबई इंडियंस (E)
12
4
8
0
8
-0.504
लखनऊ सुपर जाएंट्स (E)
13
4
8
0
8
-0.702
2 of 8
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : ANI
राजस्थान रॉयल्स की जीत का क्या मतलब?
लखनऊ के खिलाफ मंगलवार को मिली जीत से राजस्थान की टीम टॉप-4 में पहुंच गई। इस जीत के बाद अब राजस्थान रॉयल्स की किस्मत पूरी तरह उनके अपने हाथ में है।
बाकी बचा मुकाबला: मुंबई इंडियंस (24 मई को, अवे)
अगर राजस्थान मुंबई इंडियंस को हरा देता है, तो टीम 16 अंकों तक पहुंच जाएगी और सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगी।
ऐसी स्थिति में अगर गुजरात और हैदराबाद अपने आखिरी मैच हारते हैं, तो राजस्थान के पास टॉप-2 में पहुंचने का भी मौका रहेगा।
अगर जीटी और एसआरएच 10-10 रन से मैच हारती हैं, तो राजस्थान को इन दोनों से नेट रन रेट में आगे निकलने और टॉप-2 में पहुंचने के लिए मुंबई को लगभग 70 रन से हराना होगा।
Trending Videos
3 of 8
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IANS
अगर राजस्थान हार गया तो?
मुंबई के खिलाफ हारने पर राजस्थान 14 अंकों पर ही रुक जाएगा। ऐसे में पंजाब किंग्स 15 अंक तक पहुंच सकती है, अगर वह लखनऊ को हरा दे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपने दोनों मैच जीतकर 15 अंक तक पहुंच सकती है।
राजस्थान को 14 अंकों के साथ क्वालिफाई करने के लिए यह समीकरण चाहिए:
पंजाब किंग्स लखनऊ से हार जाए।
कोलकाता मुंबई को हराए लेकिन दिल्ली से हार जाए।
चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात से हार जाए।
ऐसे में पंजाब और कोलकाता 13-13 अंकों पर रुकेंगे, जबकि चेन्नई और दिल्ली 12 अंकों पर समाप्त होंगे।
नेट रन रेट में राजस्थान को फायदा
अगर मामला 14 अंकों पर फंसता है, तब भी राजस्थान को नेट रन रेट का फायदा है। चेन्नई और दिल्ली का नेट रन रेट राजस्थान से काफी पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पंजाब किंग्स
- फोटो : IANS
पंजाब किंग्स और कोलकाता के समीकरण
पंजाब किंग्स के बाकी मैच: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ (23 मई को, अवे)
अगर पंजाब जीतती है, तो टीम 15 अंक तक पहुंच जाएगी। राजस्थान और कोलकाता ही ऐसी टीमें होंगी जो 15 या इससे ज्यादा अंक तक पहुंच सकती हैं।
पंजाब चाहेगी कि राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाए, जबकि कोलकाता अपने बाकी बचे दो मैचों में से एक हार जाए। ऐसे में पंजाब 15 अंक के साथ क्वालिफाई कर जाएगी। यही उसके लिए सबसे आसान और एकमात्र समीकरण है।
हार पंजाब को रेस से बाहर कर देगी। राजस्थान अगर अपना आखिरी मैच हारती है और पंजाब की टीम जीतती है, तो पंजाब के फैंस को मनाना होगा कि केकेआर एक मैच हार जाए।
पंजाब और केकेआर अपने सभी मुकाबले जीतते हैं, तो नेट रन रेट पर बात आएगी। बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
5 of 8
केकेआर
- फोटो : ANI
कोलकाता नाइट राइडर्स के बाकी मैच:
मुंबई इंडियंस (20 मई, होम)
दिल्ली कैपिटल्स (24 मई, होम)
केकेआर के समीकरण देखें
कोलकाता के लिए सबसे अच्छा समीकरण यही होगा कि वह दोनों मैच जीत जाए और पंजाब लखनऊ से हार जाए। साथ ही राजस्थान भी अपना आखिरी मैच हार जाए।
राजस्थान अगर अपना आखिरी मैच हारती है, और कोलकाता और पंजाब, दोनों अगर 15-15 अंक पर फंसते हैं, तो फिर बात नेट रन रेट पर आएगी।
केकेआर के पास फिर एक फायदा यह होगा कि उसे अपना आखिरी लीग मैच पंजाब के बाद खेलना है। उन्हें सारे समीकरण पता होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।