IPL 2026 Playoff Scenario: एक स्थान...पांच टीमों के बीच जंग! किसका सपना होगा पूरा, कौन होगा बाहर? पढ़ें समीकरण
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। अब चौथी और आखिरी प्लेऑफ सीट के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कांटे की टक्कर है। हर टीम के लिए समीकरण अलग हैं और नेट रन रेट भी बड़ा रोल निभा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
मौजूदा स्थिति
- अंक: 18
- बाकी बचा मैच: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ (अवे)
आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बना ली है, लेकिन टीम अब टॉप-2 में फिनिश करने पर नजर लगाए हुए है।
RCB टॉप-2 में कब पहुंचेगी?
- अगर सीएसके, गुजरात टाइटंस को हरा दे
या - अगर आरसीबी, सनराइजर्स को हरा दे
अगर आरसीबी हैदराबाद को हरा देती है, तो टीम 20 अंकों तक पहुंच जाएगी और कोई दूसरी टीम उसे पीछे नहीं छोड़ पाएगी।
RCB टॉप-2 से कैसे बाहर हो सकती है?
इसके लिए बेहद असाधारण समीकरण बनना होगा:
- आरसीबी को सनराइजर्स के खिलाफ लगभग 87 रन से हारना होगा।
- इसके बाद गुजरात को सीएसके को लगभग 86 रन से हराना होगा।
- ऐसे में आरसीबी, गुजरात और सनराइजर्स तीनों 18 अंकों पर खत्म होंगी और नेट रन रेट फैसला करेगा।
मौजूदा स्थिति
- अंक: 16
- बाकी मैच: सीएसके के खिलाफ (होम)
सनराइजर्स की जीत के बाद गुजरात ने प्लेऑफ में जगह बना ली।
गुजरात टॉप-2 में कब पहुंचेगी?
- अगर सनराइजर्स, आरसीबी से हार जाए और गुजरात, सीएसके को हरा दे।
तब आरसीबी, जीटी और एसआरएच तीनों 18 अंकों पर खत्म करेंगी और फैसला नेट रन रेट से होगा।
नेट रन रेट का समीकरणअगर गुजरात, सीएसके को 30 रन से हराती है और पहली पारी में 200 रन बनते हैं, तो उसका नेट रन रेट लगभग 0.481 पहुंच जाएगा। फिर आरसीबी को सनराइजर्स से 42 रन से ज्यादा अंतर से नहीं हारना होगा, वरना गुजरात आगे निकल सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
मौजूदा स्थिति
- अंक: 16
- बाकी मैच: आरसीबी के खिलाफ (होम)
चेन्नई को हराकर सनराइजर्स ने प्लेऑफ में जगह पक्की की।
एसआरएच टॉप-2 में कब पहुंचेगी?
- अगर सनराइजर्स, आरसीबी को हरा दे और गुजरात, सीएसके से हार जाए
तब तीनों टीमें 18 अंक पर होंगी और फैसला नेट रन रेट करेगा।
नेट रन रेट का समीकरण
मान लीजिए गुजरात, सीएसके को 30 रन से हराती है और उसका नेट रन रेट 0.481 हो जाता है। तब सनराइजर्स को जीटी से आगे निकलने के लिए आरसीबी को कम से कम 43 रन से हराना होगा।
पंजाब किंग्स (PBKS)
मौजूदा स्थिति
- अंक: 13
- बाकी मैच: लखनऊ के खिलाफ (अवे)
आरसीबी से हार के बाद पंजाब की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम अधिकतम 15 अंक तक पहुंच सकती है।
पंजाब 15 अंक के साथ कैसे क्वालिफाई करेगी?
- पंजाब को लखनऊ को हराना होगा।
- आरआर को कम से कम एक मैच हारना होगा।
- केकेआर को कम से कम एक मैच गंवाना होगा।
अगर केकेआर भी 15 अंक पर पहुंचती है, तो नेट रन रेट फैसला करेगा।
पंजाब 13 अंक के साथ कैसे पहुंच सकती है?
- राजस्थान दोनों मैच हार जाए।
- गुजरात, सीएसके को हरा दे।
- केकेआर, दिल्ली को हराए, लेकिन मुंबई से हार जाए।
- पंजाब का नेट रन रेट केकेआर से बेहतर रहे।