{"_id":"6a0d550a6353a8e6a40743cd","slug":"wtc-points-table-bangladesh-whitewash-pakistan-2-0-india-slip-further-in-standings-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Points Table: हारा पाकिस्तान, पर नुकसान भारत को हुआ! टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने PAK का किया सूपड़ा साफ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
WTC Points Table: हारा पाकिस्तान, पर नुकसान भारत को हुआ! टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने PAK का किया सूपड़ा साफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 May 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया। सिलहट टेस्ट में 78 रन की जीत के साथ बांग्लादेश ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया। हालांकि इस नतीजे का असर भारत पर पड़ा, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गया।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका
- फोटो : BCB Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका में बड़ा फायदा हुआ, जबकि भारत को नुकसान झेलना पड़ा।
Trending Videos
सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश का दबदबा
दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 232 रन पर सिमट गई। इसके बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 437 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 358 रन ही बना सका और मैच 78 रन से हार गया। इस मुकाबले में लिटन दास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि मुशफिकुर रहीम प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत की टीमें
- फोटो : Twitter
पाकिस्तान का लगातार खराब प्रदर्शन
यह लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज है जिसमें बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार चार टेस्ट मैच जीत लिए हैं। इससे पहले उसने पहली बार पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर 2-0 से क्लीन स्वीप किया था और अब घरेलू मैदान पर भी उसका सूपड़ा साफ कर दिया। यह उस टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है, जो कभी टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष करती नजर आती थी। बांग्लादेश ने दिखाया कि वह अब टेस्ट क्रिकेट में बड़ी टीमों को चुनौती देने की क्षमता रखता है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में भारत को नुकसान
इस सीरीज के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बांग्लादेश की टीम लगातार दो जीत से चौथे स्थान पर पहुंच गई, जबकि भारत छठे नंबर पर खिसक गया। भारत का अंक प्रतिशत 48.15 है, जबकि बांग्लादेश का प्रतिशत 58.33 तक पहुंच चुका है। पाकिस्तान की टीम तालिका में आठवें स्थान पर है। उसका अंक प्रतिशत 8.33 है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 87.50 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे और दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। भारतीय टीम के लिए अब आगामी टेस्ट सीरीज काफी अहम होने वाली हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | अंक प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 8 | 7 | 1 | 0 | 84 | 87.50 |
| 2 | न्यूजीलैंड | 3 | 2 | 0 | 1 | 28 | 77.78 |
| 3 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 36 | 75.00 |
| 4 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 1 | 16 | 66.67 |
| 5 | बांग्लादेश | 4 | 2 | 1 | 1 | 28 | 58.33 |
| 6 | भारत | 9 | 4 | 4 | 1 | 52 | 48.15 |
| 7 | इंग्लैंड | 10 | 3 | 6 | 1 | 38 | 31.67 |
| 8 | पाकिस्तान | 4 | 1 | 3 | 0 | 4 | 8.33 |
| 9 | वेस्टइंडीज | 8 | 0 | 7 | 1 | 4 | 4.17 |