सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ‘Gujarat Titans Lobby’ In Team India? GT Dominates India ODI And Test Squads vs Afghanistan, Sparks Debate

टीम इंडिया में अब गुजरात टाइटंस की लॉबी?: वनडे में 4 और टेस्ट में सात खिलाड़ी GT के; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 May 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की बड़ी संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। वनडे टीम में गुजरात टाइटंस के चार और टेस्ट टीम में सात खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसके बाद फैंस 'गुजरात टाइटंस लॉबी' को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

‘Gujarat Titans Lobby’ In Team India? GT Dominates India ODI And Test Squads vs Afghanistan, Sparks Debate
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लीग अपने अंतिम दौर में है। हालांकि, इस लीग से ज्यादा चर्चा फिलहाल मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई भारत की वनडे और टेस्ट टीमकी हो रही है। दोनों टीमों में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
Trending Videos

भारत को अफगानिस्तान से खेलना है
दरअसल, भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ जून में एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। एकमात्र टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा और यह मुकाबला छह जून से खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होगी। फिर 17 और 20 जून को दो और वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

गुजरात टाइटंस से सबसे ज्यादा खिलाड़ी
भारत की वनडे टीम में गुजरात टाइटंस से जुड़े चार खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि टेस्ट स्क्वॉड में ऐसे खिलाड़ियों की संख्या सात तक पहुंच गई। इसके बाद कई फैंस और क्रिकेट पेजों ने इसे 'नई गुजरात टाइटंस लॉबी' कहना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर तुलना सीधे पुरानी 'मुंबई लॉबी या 'दिल्ली लॉबी' से की जा रही है, जिसकी चर्चा भारतीय क्रिकेट में वर्षों से होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे और टेस्ट टीम में जीटी से सबसे ज्यादा
अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई वनडे टीम में गुजरात टाइटंस से कप्तान शुभमन गिल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं टेस्ट टीम में कप्तान शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार और गुरनूर बराड़ को मौका मिला है और ये सभी गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई
टीम के एलान के बाद सोशल मीडिया पर गुजरात टाइटंस लॉबी को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

 
  • कुछ यूजर्स का मानना है कि चयन पूरी तरह प्रदर्शन और फॉर्म के आधार पर हुआ है।
  • फैंस का कहना है कि जीटी के कई खिलाड़ियों ने पिछले दो सीजन में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है।
  • खासकर शुभमन गिल, साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा लगातार भारतीय टीम के प्लान का हिस्सा रहे हैं। 
  • फैंस का कहना है कि अगर खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं तो किसी फ्रेंचाइजी से जुड़े होने पर सवाल नहीं उठने चाहिए।
  • वहीं, कुछ यूजर्स ने मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। कई यूजर्स ने लिखा कि 'मुंबई लॉबी खत्म, अब गुजरात लॉबी शुरू।'
  • अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान सीरीज में ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से चयन को सही साबित कर पाते हैं या नहीं।

भारत की वनडे टीम में अन्य फ्रेंचाइजी से कितने खिलाड़ी
फ्रेंचाइजी संख्या खिलाड़ी
गुजरात टाइटंस 4 शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 विराट कोहली
मुंबई इंडियंस 2 रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या
पंजाब किंग्स 2 श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह
दिल्ली कैपिटल्स 2 केएल राहुल, कुलदीप यादव
सनराइजर्स हैदराबाद 3 ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे
लखनऊ सुपर जाएंट्स 1 प्रिंस यादव

भारतीय टेस्ट टीम में किस फ्रेंचाइजी के कितने खिलाड़ी
फ्रेंचाइजी संख्या खिलाड़ी
गुजरात टाइटंस 7 शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, साई सुदर्शन, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 देवदत्त पडिक्कल
दिल्ली कैपिटल्स 2 केएल राहुल, कुलदीप यादव
सनराइजर्स हैदराबाद 2 नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे
राजस्थान रॉयल्स 2 यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल
लखनऊ सुपर जाएंट्स 1 ऋषभ पंत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed