{"_id":"6a0c85cf2b881cb5aa08d4b9","slug":"virat-kohli-has-emerged-highest-grosser-in-ipl-history-kkr-most-valuable-franchise-report-revealed-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी, ये फ्रेंचाइजी है सबसे ज्यादा कीमती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी, ये फ्रेंचाइजी है सबसे ज्यादा कीमती
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 May 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा कीमती फ्रेंचाइजी है।
विराट कोहली
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, कोहली 18 साल पुराने आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अपने जुड़ाव से 230 करोड़ रुपये कमाए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने फनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी का कुल मूल्यांकन 1.63 लाख करोड़ रुपये है।
Trending Videos
मुंबई-सीएसके दूसरी सबसे ज्यादा कीमती फ्रेंचाइजी
शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 19200 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कीमती फ्रेंचाइजी है। इसके बाद अंबानी के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) है जिसका मूल्यांकन 18400 करोड़ है। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल टीम का औसत मूल्यांकन वर्तमान 1.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2032 तक 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। यह रिपोर्ट फ्रेंचाइजी के बीच सौदेबाजी में बढ़ती रुचि के बीच आई है।

डब्ल्यूपीएल में मंधाना ने की सबसे ज्यादा कमाई
- रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वालों की सूची में कोहली के बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है।
- रोहित 227.2 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे और महेंद्र सिंह धोनी 200 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
- महिला क्रिकेटरों की बात करें तो स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में अब तक कुल 13.7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे आगे हैं।
- वहीं, शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों ने अब तक कुल मिलाकर सिर्फ 90 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।
हॉकी में हरमनप्रीत सबसे अधिक वेतन वाले खिलाड़ी
देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी के मामले में यह अंतर और भी अधिक स्पष्ट है। रिपोर्ट के अनुसार हॉकी इंडिया लीग में डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह 78 लाख रुपये के वेतन के साथ सबसे अधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद फारवर्ड अभिषेक नैन 72 लाख रुपये और मिडफील्डर हार्दिक सिंह 70 लाख रुपये की कमाई के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार हॉकी युवा प्रतिभाओं को सामने लाने के मामले में सबसे आगे है। इसमें 14 साल के केतन कुशवाहा और 15 साल के दो खिलाड़ी, पूर्ति आशीष तानी और राहुल यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।