सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Manav Suthar Selected In India’s Test Squad Against Afghanistan After 12-Year Gap For Rajasthan

IND vs AFG: 12 साल में पहली बार हुआ ऐसा, राजस्थान क्रिकेट में दौड़ी खुशी की लहर; जानें क्या है पूरा मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 May 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार

मानव सुथार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इसके साथ ही वह 12 साल बाद राजस्थान से टेस्ट टीम में जगह पाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उनके चयन से राजस्थान क्रिकेट में खुशी का माहौल है।

Manav Suthar Selected In India’s Test Squad Against Afghanistan After 12-Year Gap For Rajasthan
मानव सुथार - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में मानव सुथार का चयन होने के बाद राजस्थान क्रिकेट में उत्साह का माहौल है। मानव पिछले 12 वर्षों में राजस्थान से भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले राजस्थान के तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने 2014-15 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था।
Trending Videos

राजस्थान क्रिकेट में खुशी का माहौल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर चयन समिति के फैसले का राजस्थान क्रिकेट से जुड़े लोगों ने स्वागत किया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एड-हॉक समिति के संयोजक मोहित जसवंत यादव ने मानव सुथार को बधाई देते हुए उनके सफल अंतरराष्ट्रीय करियर की कामना की। उन्होंने कहा कि मानव का चयन पूरे राजस्थान क्रिकेट जगत के लिए गर्व का पल है और इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जून से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला छह जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस सीरीज के जरिए मानव सुथार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

राजस्थान से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी
राजस्थान ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट को अब तक कुछ ही खिलाड़ी दिए हैं। इनमें सलीम दुर्रानी का नाम प्रमुख है, जिन्होंने 1959-60 से 1972-73 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों में 1202 रन बनाए और 75 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हनुमंत सिंह ने 14 टेस्ट मैच खेले, जबकि पार्थसारथी शर्मा ने पांच टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। पंकज सिंह ने दो टेस्ट मुकाबले खेले थे।
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
मानव सुथार का घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 945 रन बनाने के साथ 129 विकेट भी लिए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम 25 मैचों में 350 रन और 34 विकेट दर्ज हैं।
इसके अलावा उन्होंने 29 टी20 मुकाबलों में 25 विकेट हासिल किए हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन का ही नतीजा है कि उन्हें अब भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed