सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Why Virat Kohli Quit Test Captaincy: ‘I Was Completely Consumed By It’, Says Kohli

Why Kohli Quit Test Captaincy: कोहली ने क्यों छोड़ी थी टेस्ट में कप्तानी? बोले- उम्मीदों का बोझ इतना था कि...

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 May 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

विराट कोहली ने खुलासा किया कि भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लगातार बढ़ते दबाव और जिम्मेदारियों की वजह से लिया था। उन्होंने कहा कि कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों का बोझ उन्हें पूरी तरह थका चुका था। कोहली ने राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर को मुश्किल दौर में मदद के लिए धन्यवाद भी दिया।

Why Virat Kohli Quit Test Captaincy: ‘I Was Completely Consumed By It’, Says Kohli
कोहली - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पहली बार खुलकर बताया है कि आखिर उन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला क्यों लिया था। जनवरी 2022 में टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा देने वाले कोहली ने कहा कि लगातार जिम्मेदारियों और उम्मीदों का दबाव उन्हें भीतर से पूरी तरह थका चुका था।
Trending Videos


कोहली ने सात वर्षों तक भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की और इस दौरान भारत ने 68 टेस्ट मैचों में 40 जीत दर्ज कीं। उनके नेतृत्व में टीम ने विदेशों में भी कई यादगार जीत हासिल कीं। हालांकि, कप्तानी छोड़ने से पहले उन्होंने टी20 टीम की कप्तानी भी छोड़ी थी और बाद में उनसे वनडे टीम की कप्तानी भी ले ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'मैं पूरी तरह थक चुका था'
आरसीबी इनोवेशन लैब इंडियन स्पोर्ट्स समिट के दौरान कोहली ने कहा, 'मैं ऐसी स्थिति में पहुंच गया था जहां बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों का केंद्र मैं बन चुका था। मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि ये दोनों जिम्मेदारियां मेरी रोजमर्रा की जिंदगी पर कितना असर डाल रही हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस बात के लिए पूरी तरह समर्पित था कि भारतीय क्रिकेट हमेशा शीर्ष पर बना रहे। लेकिन जब मैंने कप्तानी छोड़ी, तब तक मैं पूरी तरह थक चुका था। मैं पूरी तरह उसमें डूब गया था। यह बहुत कठिन था और उम्मीदों को संभालना आसान नहीं था।'

रवि शास्त्री और टीम मैनेजमेंट को दिया श्रेय
कोहली ने अपने कप्तानी दौर में टीम के माहौल को सकारात्मक बनाए रखने का श्रेय तत्कालीन कोच रवि शास्त्री और टीम मैनेजमेंट को दिया। उन्होंने कहा, 'मेरे करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में सबसे जरूरी बात यह थी कि टीम सुरक्षित महसूस करे और ड्रेसिंग रूम में असुरक्षा का माहौल न आए। इसके लिए रवि शास्त्री और पूरी मैनेजमेंट को बहुत श्रेय जाता है।'
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर ने संभाला मुश्किल दौर
कप्तानी छोड़ने के बाद के समय को कोहली ने काफी चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उस दौर में राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौड़ ने उनका काफी साथ दिया। कोहली ने कहा, 'कप्तानी छोड़ने के बाद ही मैंने राहुल भाई और विक्रम राठौर जैसे लोगों से खुलकर बातें कीं। 2023 में टेस्ट क्रिकेट में मेरा शानदार प्रदर्शन रहा और जब भी मैं उनसे मिलता हूं, दिल से उनका धन्यवाद करता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने मेरा इस तरह ख्याल रखा कि मुझे फिर से क्रिकेट खेलने का आनंद महसूस होने लगा। मुझे लगा कि मैं उनके लिए खेलना चाहता हूं और मैदान पर जाकर पूरी मेहनत करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed