सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Justin Langer Becomes Vaibhav Sooryavanshi Fanboy After Jaipur Blitz IPL 2026 RR vs LSG

Langer-Vaibhav: 15 साल के वैभव के फैन बने जस्टिन लैंगर, मैच के बाद खिंचवाई फोटो; कहा- इसे हमेशा संभालकर रखूंगा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 May 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

जस्टिन लैंगर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से इतने प्रभावित हुए कि मैच के बाद उन्होंने युवा बल्लेबाज के साथ फोटो खिंचवाई। लखनऊ के खिलाफ 38 गेंदों में 93 रन की पारी खेलने वाले वैभव की तारीफ करते हुए लैंगर ने कहा कि उन्हें बल्लेबाजी करते देखना एक विशेष अनुभव है।

Justin Langer Becomes Vaibhav Sooryavanshi Fanboy After Jaipur Blitz IPL 2026 RR vs LSG
वैभव और लैंगर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है। अब उनकी तारीफ करने वालों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का नाम भी जुड़ गया है।
Trending Videos


जयपुर में खेले गए मुकाबले में वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी ने राजस्थान को बड़ी जीत दिलाई और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, लेकिन मैच के बाद जो दृश्य देखने को मिला, उसने सभी का ध्यान खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैच के बाद लैंगर ने मांगी फोटो
पोस्ट मैच इंटरव्यू के दौरान अचानक जस्टिन लैंगर मैदान पर पहुंचे और वैभव से फोटो की मांग कर दी। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने मुस्कुराते हुए कहा, 'क्या मैं एक फोटो ले सकता हूं?' फोटो खिंचवाने के बाद लैंगर ने वैभव से कहा, 'मैं इस फोटो को हमेशा संभालकर रखूंगा। तुम्हारे करियर के लिए शुभकामनाएं।' यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे युवा बल्लेबाज की बढ़ती लोकप्रियता का बड़ा संकेत माना।
 

'उसे बल्लेबाजी करते देखना सौभाग्य'
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी लैंगर वैभव की तारीफ करते नहीं थके। उन्होंने कहा, 'मैंने 35 साल के क्रिकेट करियर में कई महान खिलाड़ियों को देखा है, लेकिन इतनी कम उम्र में इस तरह बल्लेबाजी करना हैरान कर देने वाला है।' उन्होंने आगे कहा, 'मिचेल स्टार्क और एनरिक नॉर्त्जे जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाजों के चेहरे के भाव सब कुछ बता रहे थे। वे समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर हो क्या रहा है।' लैंगर ने मजाकिया अंदाज में कहा, टडराने वाली बात यह है कि वह अभी सिर्फ 15 साल का है। जब वह बल्लेबाजी को और बेहतर तरीके से सीख जाएगा, तब क्या होगा?'
 

रियान पराग ने भी की तारीफ
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने भी वैभव की इस पारी को उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया। उन्होंने कहा, 'वह शुरुआत में 11 गेंदों पर सिर्फ पांच रन बनाकर खेल रहा था, लेकिन उसने धैर्य दिखाया। इससे पता चलता है कि उसे खेल की अच्छी समझ है।'

वैभव ने परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी की
इस मैच में वैभव ने सिर्फ बड़े शॉट ही नहीं लगाए, बल्कि परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी भी की। शुरुआत में समय लेने के बाद उन्होंने तेजी से रन बनाए और लखनऊ के गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बना दिया। आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है और अब क्रिकेट जगत के दिग्गज भी उनके भविष्य को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed