{"_id":"6a0d6acebe80f189590ef025","slug":"shan-masood-admits-pakistan-s-mistakes-after-test-series-defeat-against-bangladesh-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश ने किया क्लीन स्वीप: पाकिस्तानी कप्तान ने माना- टीम कमजोर है, कहा- टेस्ट क्रिकेट गलती माफ नहीं करता","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
बांग्लादेश ने किया क्लीन स्वीप: पाकिस्तानी कप्तान ने माना- टीम कमजोर है, कहा- टेस्ट क्रिकेट गलती माफ नहीं करता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 May 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम की गलतियों को हार का बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में छोटी गलतियों की भी बड़ी सजा मिलती है और पाकिस्तान अहम मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहा।
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (दाएं) की प्रतिक्रिया
- फोटो : BCB Twitter/IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। ढाका टेस्ट 104 रन से गंवाने के बाद पाकिस्तान सिलहट टेस्ट भी 78 रन से हार गई। इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद काफी निराश नजर आए और उन्होंने टीम की गलतियों को हार की बड़ी वजह बताया।
Trending Videos
'हमसे बहुत सारी गलतियां हुईं'
मैच खत्म होने के बाद शान मसूद ने कहा, टहमसे बहुत सारी गलतियां हुईं। जब आप चौथी पारी में लगभग 360 रन बनाते हैं, तो उम्मीद करते हैं कि मैच आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन पिछली तीन पारियों में हमने कई मौके गंवाए और हमें इस पर सोचने की जरूरत है।' उन्होंने माना कि बांग्लादेश द्वारा दिया गया लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन पाकिस्तान बेहतर प्रदर्शन कर सकता था।

अहम मौकों पर चूकी पाकिस्तान टीम
मसूद ने कहा कि बांग्लादेश की पहली पारी में पाकिस्तान को मैच पर पकड़ बनाने का मौका मिला था। एक समय बांग्लादेश के छह विकेट सिर्फ 116 रन पर गिर चुके थे, लेकिन इसके बाद टीम ने वापसी कर ली। उन्होंने कहा, 'आखिरी चार विकेटों ने काफी रन जोड़ दिए। हमने मौके गंवाए। बल्लेबाजी में भी जब हम चार विकेट पर 142 रन पर थे और दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर थे, तब हमें बड़ी साझेदारी करनी चाहिए थी, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।' पाकिस्तान कप्तान का मानना है कि शुरुआती पारियों में हुई गलतियों का असर मैच के आखिरी दिनों में देखने को मिला।

'टेस्ट क्रिकेट गलतियां माफ नहीं करता'
शान मसूद ने टेस्ट क्रिकेट की कठिनाई पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में आपकी किसी भी गलती की सजा मिलती है। यहां कोई आसान मैच नहीं होता। लगातार पांच दिन अच्छा क्रिकेट खेलना पड़ता है और यही सीख हमारी टीम को लेनी होगी।' उन्होंने यह भी माना कि पाकिस्तान कई मैचों में अच्छी स्थिति में पहुंचने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर पाया है।

सिलहट टेस्ट का हाल
सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 232 रन पर सिमट गई। पहली पारी में बढ़त लेने के बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए और पाकिस्तान को 437 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 358 रन पर ऑलआउट हो गई और 78 रन से मैच हार गई।