फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Hardik Pandya Fined, Gets Demerit Point For Knocking Off Bails During KKR Clash IPL 2026

KKR vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या पर चला BCCI का हंटर, इस गुनाह की मिली बड़ी सजा

Thu, 21 May 2026 11:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 May 2026 11:09 AM IST
सार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान हार्दिक ने गुस्से में विकेट की गिल्लियां जोर से गिरा दी थीं, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई। हार्दिक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन
Hardik Pandya Fined, Gets Demerit Point For Knocking Off Bails During KKR Clash IPL 2026
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर आईपीएल 2026 में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जुर्माना लगाया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान गुस्से में विकेट की गिल्लियां जोर से गिराना उन्हें भारी पड़ गया। आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार हार्दिक पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?
यह घटना दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद के बाद हुई। हार्दिक पांड्या अपने रन-अप की ओर लौट रहे थे, तभी उन्होंने गुस्से में विकेट की गिल्लियों को जोर से गिरा दिया। आईपीएल ने अपने बयान में कहा, 'हार्दिक पांड्या आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन के दोषी पाए गए, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, ग्राउंड इक्विपमेंट या फिटिंग्स के दुरुपयोग से संबंधित है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक ने स्वीकार की गलती
आईपीएल के मुताबिक, हार्दिक पांड्या ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सजा को मान लिया है। नियमों के अनुसार, अगर किसी खिलाड़ी के चार से सात डिमेरिट प्वाइंट हो जाते हैं तो उसे एक मैच के लिए निलंबित किया जा सकता है। ऐसे में हार्दिक को आगे ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का खराब सीजन जारी
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। पांच बार की चैंपियन टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए थे, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने लक्ष्य को सात गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। हार्दिक पांड्या इस मैच में गेंद से भी प्रभाव नहीं छोड़ सके और दो ओवर में 13 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। अब मुंबई इंडियंस अपना आखिरी लीग मुकाबला रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed