VIDEO: लिटन दास और PAK के रिजवान भिड़े! बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने किया स्लेज, कहा- ओवर-एक्टिंग के 50 पैसे काट
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास और पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बीच तीखी बहस हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों खिलाड़ियों को एक-दूसरे से बहस करते देखा गया। इस दौरान कुछ बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रिजवान पर तंज कसते हुए 'ओवर-एक्टिंग के 50 पैसे काट' जैसी टिप्पणी भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 437 रन का लक्ष्य दिया था। रिजवान और बांग्लादेशी खिलाड़ियों की लड़ाई पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान हुई। तब पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 259 रन था। पाकिस्तान की दूसरी पारी के 72वें ओवर में तैजुल इस्लाम गेंदबाजी कर रहे थे। चौथी गेंद पर जब तैजुल ने अपना रनअप लिया तो रिजवान क्रीज से हट गए और साइट स्क्रीन की ओर इशारा करने लगे। तब रिजवान के साथ सलमान आगा क्रीज पर थे। जैसे ही रिजवान ने साइट स्क्रीन की ओर इशारा किया, विकेटकीपिंग कर रहे लिटन भड़क गए।
- फिर लिटन ने रिजवान से कहा- क्या हुआ? ये क्या कर रहे हो?
- इस पर रिजवान ने कहा- कोई खड़ा है साइट स्क्रीन के पास।
- फिर लिटन ने कहा- कहां खड़ा है? रिजवान ने कहा- वो ऊपर।
- फिर लिटन ने कहा- मैं हर बॉल पर तुम्हें ऐसा करते देख रहा हूं। हर बॉल पर। कल भी यही कर रहे थे तुम।
- रिजवान ने कहा- कोई वहां खड़ा है तो मैं क्या करूं। तो लिटन ने कहा- हर बॉल से पहले उधर क्या देख रहे हो। अपनी बैटिंग पर ध्यान लगाओ।
- फिर रिजवान ने कहा- ये तेरा काम है? तो लिटन ने पूछा- क्या मेरा काम है?
- रिजवान ने कहा- ये तेरा काम है, मेरा काम है या अंपायर का काम है? तो लिटन ने कहा- तो आउट हो जाओ या फिर ध्यान लगाकर खेलो।
- इसके बाद काफी देर तक दोनों बहस करते दिखे। फिर रिजवान अंपायर के पास पहुंचकर उनसे शिकायत करते दिखे।
- अंपायर ने बीच बचाव करते हुए रिजवान और फिर लिटन को कुछ समझाया। इसके बाद रिजवान फिर से स्टांस लेने के लिए खड़े हुए।
- इस पर रिजवान ने कहा- देखो यार तुम कप्तान हो, इसलिए इज्जत कर रहा हूं। तुम भी मेरी इज्जत करो।
बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने किया स्लेज
- इस घटना के बाद तो पूरी बांग्लादेशी टीम रिजवान को स्लेज करने लगी। बांग्लादेशी खिलाड़ी ज्यादा आक्रामक नजर आए और रिजवान को खूब स्लेज किया।
- जैसे ही तैजुल ने ओवर की पांचवीं गेंद डाली, स्टंप माइक पर किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी ने रिजवान को स्लेज करते हुए कहा- थोड़ा रन कर लिया है, अभी एक्टिंग चालू हो जाएगा।
- फिर दूसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी ने कहा- बहुत ज्यादा एक्टिंग हो रही है, बहुत ज्यादा एक्टिंग।
- तैजुल की आखिरी गेंद से पहले रिजवान का ध्यान भंग हुआ और वह फिर से क्रीज से हट गए।
- इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर रिजवान ने एक रन लिया। बांग्लादेशी खिलाड़ी यहां भी नहीं रुके।
- किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी ने रिजवान को स्लेज करते हुए कहा- चलो भाई, बॉलीवुड में जगह मिल जाएगी इसे।
- तो इस पर एक और बांग्लादेशी क्रिकेटर ने कहा- नहीं भाई। उधर इसे जगह नहीं मिलेगी। इतना सुनते ही रिजवान फिर अंपायर के पास पहुंचकर शिकायत करते दिखे।
- फिर किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी ने कहा- इस ओवरएक्टिंग के लिए हम 50 पैसे काटेंगे। 50 पैसे।
- एक और बांग्लादेशी क्रिकेटर ने कहा- एक हफ्ते बाद इसकी ट्रेनिंग है भाई बॉलीवुड में। चलो..चलो अच्छी एक्टिंग कर रहा है, सबको सिखा रहा है।
- इसके बाद फिर किसी बांग्लादेशी क्रिकेटर ने कहा- इसकी ओवरएक्टिंग के लिए हम 50 पैसे काटेंगे। सबको पता है, सबको पता है। टीम में अभी जगह पक्का है, इसलिए ज्यादा बात कर रहा है।
- तभी स्क्रीन पर बाबर को दिखाया गया और वह च्यूइंग चबाते दिखे। बाबर ने 47 रन की पारी खेली।
Litton Das absolutely violated Mohammad Rizwan 😭🏏
— Sunanda Patra (@Sunanda_Iam) May 20, 2026
“Why are you looking there? Look here… bat here!” 💀
Rizwan: “Talk to me respectfully.”
Litton: “If you can’t play, just get out.” 🗿🔥
Cricket sledging heritage 😂 #BANvPAK #Cricketfight pic.twitter.com/SRoWnjmByT
while we’re busy watching ipl and melody stuff, rizwan is getting trolled by liton das and his mates 💀 pic.twitter.com/m7IFwPI5jg
— Jigar Punadiya (@Jigspunadiya) May 21, 2026
सोशल मीडिया पर खूब उड़ा रिजवान का मजाक
इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग रिजवान की खूब खिल्ली उड़ा रहे हैं। पाकिस्तान की टीम 437 रन चेज करते हुए 358 रन पर ऑलआउट हो गई। रिजवान ने 94 रन की पारी खेली, जबकि आगा ने 71 रन बनाए। इन दोनों के बीच 134 रन की साझेदारी हुई, लेकिन यह काफी नहीं था। सोशल मीडिया यूजर्स भी रिजवान की एक्टिंग को लेकर खिल्ली उड़ाते रहे हैं। दरअसल, कई मैचों में देखा गया है कि रिजवान अर्धशतक लगाने के बाद या तो पैर में चोट या मोच या फिर शरीर में किसी चोट के बहाने बताते रहे हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस पर भी सवाल उठे हैं। बांग्लादेशी खिलाड़ियों का स्लेज इसी को लेकर था। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को क्लीन स्वीप कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में खुद को पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया। वहीं, पाकिस्तान की टीम आठवें स्थान पर लुढ़क गई। भारत छठे स्थान पर है।