Live
KKR vs MI Live Score: मुंबई को चौथा झटका, सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर आउट; सौरभ दुबे को दूसरी सफलता मिली
IPL Live Cricket Score, KKR vs MI Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता जीत के साथ प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखने के उद्देश्य से उतरी है। वहीं, मुंबई पहले ही दौड़ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में केकेआर को उससे सावधान रहना होगा। कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
KKR vs MI Live Score: मुंबई को चौथा झटका
मुंबई को चौथा झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने सूर्यकुमार को बोल्ड किया। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। अब तिलक का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।KKR vs MI Live Score: रोहित शर्मा आउट हुए
मुंबई को तीसरा झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यकुमार का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।KKR vs MI Live Score: 17 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका
मुंबई को दूसरा झटका भी ग्रीन ने ही दिया। उन्होंने नमन धीर को विकेटकीपर रघुवंशी के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब रोहित का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।KKR vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका
मुंबई को पहला झटका कैमरन ग्रीन ने दिया। उन्होंने मनीष पांडे के हाथों रेयान रिकेल्टन को कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब रोहित शर्मा का साथ देने नमन धीर आए हैं।KKR vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।KKR vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे।इम्पैक्ट खिलाड़ी: फिन एलन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, अल्लाह गजनफर।
KKR vs MI Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस के खेमे में हार्दिक पांड्या और अल्लाह गजनफर की वापसी हुई है।KKR vs MI Live Score: अंक तालिका के शीर्ष पर क्या चल रहा है?
बाकी मुकाबले:
- गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स (21 मई, अहमदाबाद)
- सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (22 मई, हैदराबाद)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं। अब तीनों टीमों की नजर टॉप-2 फिनिश पर है।
संभावित समीकरण
- अगर बेंगलुरु और गुजरात अपने आखिरी मैच जीतते हैं, तो दोनों क्वालिफायर-1 खेलेंगे।
- अगर बेंगलुरु और चेन्नई जीतते हैं, तो बेंगलुरु 20 अंक के साथ शीर्ष पर रहेगा।
- अगर हैदराबाद और गुजरात जीतते हैं, तो 18 अंकों पर तीन टीमों के बीच मुकाबला होगा।
- अगर हैदराबाद और चेन्नई जीतते हैं, तो बेंगलुरु और हैदराबाद टॉप-2 में रहेंगे।
KKR vs MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें बेहद मुश्किल
बाकी बचा मुकाबला: कोलकाता नाइट राइडर्स (24 मई, अवे)
- दिल्ली अब सिर्फ गणितीय रूप से प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि दूसरे नतीजों की भी जरूरत होगी।
- इसके अलावा दिल्ली और राजस्थान के नेट रन रेट में लगभग 200 रन का अंतर है, जिससे दिल्ली की राह लगभग नामुमकिन दिखाई दे रही है।
KKR vs MI Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति
बाकी बचा मुकाबला: गुजरात टाइटंस (21 मई, अवे)
- अगर चेन्नई अपना आखिरी मैच जीतती है, तो टीम 14 अंकों तक पहुंच जाएगी, लेकिन उनकी उम्मीदें पंजाब और कोलकाता के नतीजों पर भी निर्भर रहेंगी।
- चेन्नई को मनाना होगा कि पंजाब और राजस्थान, अपने-अपने आखिरी मुकाबले हार जाएं। साथ ही केकेआर भी दो में से कम से कम एक मैच हार जाए।
- इस स्थिति में सीएसके अगर जीटी को हराती है तो उसके और आरआर के 14-14 अंक होंगे। ऐसे में सीएसके को राजस्थान के नेट रन रेट का ध्यान रखना होगा और बड़ी जीत हासिल करनी होगी।
- अगर चेन्नई की टीम गुजरात टाइटंस से हारती है, तो टीम लगातार तीसरी बार लीग स्टेज से बाहर हो जाएगी।