सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   VIDEO: Litton Das And Mohammad Rizwan In Heated Exchange, Bangladesh Players Troll Pakistan Wicketkeeper Watch

VIDEO: लिटन दास और PAK के रिजवान भिड़े! बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने किया स्लेज, कहा- ओवर-एक्टिंग के 50 पैसे काट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 May 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास और पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बीच तीखी बहस हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों खिलाड़ियों को एक-दूसरे से बहस करते देखा गया। इस दौरान कुछ बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रिजवान पर तंज कसते हुए 'ओवर-एक्टिंग के 50 पैसे काट' जैसी टिप्पणी भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

VIDEO: Litton Das And Mohammad Rizwan In Heated Exchange, Bangladesh Players Troll Pakistan Wicketkeeper Watch
लिटन और रिजवान की लड़ाई - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को अपनी सरजमीं पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। ढाका में पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने 104 रन से और सिलहट में दूसरे टेस्ट में 78 रन से जीत हासिल की। हालांकि, सिलहट टेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बांग्लादेश के लिटन दास और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान भिड़ गए। और इसके बाद तो पूरी बांग्लादेश टीम ने मिलकर रिजवान को खूब स्लेज किया। बांग्लादेश क्रिकेटरों ने यहां तक कहा कि रिजवान अच्छी एक्टिंग करता है, इसे बॉलीवुड में भेजो, लेकिन वहां भी इसे कोई नहीं लेगा। इसकी ओवरएक्टिंग इतनी है कि 50 पैसे काट लेंगे। आइए पूरा मामला जानते हैं।
Trending Videos

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 437 रन का लक्ष्य दिया था। रिजवान और बांग्लादेशी खिलाड़ियों की लड़ाई पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान हुई। तब पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 259 रन था। पाकिस्तान की दूसरी पारी के 72वें ओवर में तैजुल इस्लाम गेंदबाजी कर रहे थे। चौथी गेंद पर जब तैजुल ने अपना रनअप लिया तो रिजवान क्रीज से हट गए और साइट स्क्रीन की ओर इशारा करने लगे। तब रिजवान के साथ सलमान आगा क्रीज पर थे। जैसे ही रिजवान ने साइट स्क्रीन की ओर इशारा किया, विकेटकीपिंग कर रहे लिटन भड़क गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लिटन और रिजवान की बातचीत
  • फिर लिटन ने रिजवान से कहा- क्या हुआ? ये क्या कर रहे हो?
  • इस पर रिजवान ने कहा- कोई खड़ा है साइट स्क्रीन के पास। 
  • फिर लिटन ने कहा- कहां खड़ा है? रिजवान ने कहा- वो ऊपर।
  • फिर लिटन ने कहा- मैं हर बॉल पर तुम्हें ऐसा करते देख रहा हूं। हर बॉल पर। कल भी यही कर रहे थे तुम।
  • रिजवान ने कहा- कोई वहां खड़ा है तो मैं क्या करूं। तो लिटन ने कहा- हर बॉल से पहले उधर क्या देख रहे हो। अपनी बैटिंग पर ध्यान लगाओ।
  • फिर रिजवान ने कहा- ये तेरा काम है? तो लिटन ने पूछा- क्या मेरा काम है?
  • रिजवान ने कहा- ये तेरा काम है, मेरा काम है या अंपायर का काम है? तो लिटन ने कहा- तो आउट हो जाओ या फिर ध्यान लगाकर खेलो।
  • इसके बाद काफी देर तक दोनों बहस करते दिखे। फिर रिजवान अंपायर के पास पहुंचकर उनसे शिकायत करते दिखे।
  • अंपायर ने बीच बचाव करते हुए रिजवान और फिर लिटन को कुछ समझाया। इसके बाद रिजवान फिर से स्टांस लेने के लिए खड़े हुए।
  • इस पर रिजवान ने कहा- देखो यार तुम कप्तान हो, इसलिए इज्जत कर रहा हूं। तुम भी मेरी इज्जत करो।

बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने किया स्लेज
  • इस घटना के बाद तो पूरी बांग्लादेशी टीम रिजवान को स्लेज करने लगी। बांग्लादेशी खिलाड़ी ज्यादा आक्रामक नजर आए और रिजवान को खूब स्लेज किया। 
  • जैसे ही तैजुल ने ओवर की पांचवीं गेंद डाली, स्टंप माइक पर किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी ने रिजवान को स्लेज करते हुए कहा- थोड़ा रन कर लिया है, अभी एक्टिंग चालू हो जाएगा।
  • फिर दूसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी ने कहा- बहुत ज्यादा एक्टिंग हो रही है, बहुत ज्यादा एक्टिंग। 
  • तैजुल की आखिरी गेंद से पहले रिजवान का ध्यान भंग हुआ और वह फिर से क्रीज से हट गए। 
  • इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर रिजवान ने एक रन लिया। बांग्लादेशी खिलाड़ी यहां भी नहीं रुके।
  • किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी ने रिजवान को स्लेज करते हुए कहा- चलो भाई, बॉलीवुड में जगह मिल जाएगी इसे।
  • तो इस पर एक और बांग्लादेशी क्रिकेटर ने कहा- नहीं भाई। उधर इसे जगह नहीं मिलेगी। इतना सुनते ही रिजवान फिर अंपायर के पास पहुंचकर शिकायत करते दिखे।
  • फिर किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी ने कहा- इस ओवरएक्टिंग के लिए हम 50 पैसे काटेंगे। 50 पैसे।
  • एक और बांग्लादेशी क्रिकेटर ने कहा- एक हफ्ते बाद इसकी ट्रेनिंग है भाई बॉलीवुड में। चलो..चलो अच्छी एक्टिंग कर रहा है, सबको सिखा रहा है।
  • इसके बाद फिर किसी बांग्लादेशी क्रिकेटर ने कहा- इसकी ओवरएक्टिंग के लिए हम 50 पैसे काटेंगे। सबको पता है, सबको पता है। टीम में अभी जगह पक्का है, इसलिए ज्यादा बात कर रहा है।
  • तभी स्क्रीन पर बाबर को दिखाया गया और वह च्यूइंग चबाते दिखे। बाबर ने 47 रन की पारी खेली।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TheFunnyInnings (@thefunnyinnings)


विज्ञापन



सोशल मीडिया पर खूब उड़ा रिजवान का मजाक
इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग रिजवान की खूब खिल्ली उड़ा रहे हैं। पाकिस्तान की टीम 437 रन चेज करते हुए 358 रन पर ऑलआउट हो गई। रिजवान ने 94 रन की पारी खेली, जबकि आगा ने 71 रन बनाए। इन दोनों के बीच 134 रन की साझेदारी हुई, लेकिन यह काफी नहीं था। सोशल मीडिया यूजर्स भी रिजवान की एक्टिंग को लेकर खिल्ली उड़ाते रहे हैं। दरअसल, कई मैचों में देखा गया है कि रिजवान अर्धशतक लगाने के बाद या तो पैर में चोट या मोच या फिर शरीर में किसी चोट के बहाने बताते रहे हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस पर भी सवाल उठे हैं। बांग्लादेशी खिलाड़ियों का स्लेज इसी को लेकर था। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को क्लीन स्वीप कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में खुद को पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया। वहीं, पाकिस्तान की टीम आठवें स्थान पर लुढ़क गई। भारत छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed